{"_id":"bf42fef524bfb2cbbd71c082687f5448","slug":"land-dispute-weapon-away-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में चले हथियार, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में चले हथियार, दो जख्मी
अमर उजाला,अंबाला
Updated Thu, 15 May 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट के मिलाप नगर में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर जमकर तेजधार हथियार चले। हमले में दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। करीब बीस मिनट तक घायल वारदात स्थल पर पड़े रहे, जबकि किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उनको उठाकर अस्पताल पहुंचाया जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कैंट के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनको उपचार के लिए दाखिल किया है। पुलिस ने इस संबंध में करीब तीस लोगों पर मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान हमलावरों ने सात घरों के मीटर भी तोड़ डाले।
जानकारी के अनुसार मिलाप नगर क्षेत्र में करीब एक एकड़ जमीन को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी जमीन पर एक पक्ष ने फसल उगा रखी थी। इस जमीन पर दोनों पक्ष अपना दावा जता रहे हैं। बुधवार को एक पक्ष तेजधार हथियारों व लाठी डंडों से लैस होकर इस जमीन पर पहुंच गए। इस दौरान ट्रैक्टर के जरिये इस पक्ष ने फसल को उजाड़ दिया, जबकि इसी जमीन पर बने कुएं का थड़ा आदि भी तोड़ दिया। इसी दौरान जिस पक्ष ने इस जमीन पर फसल उगा रखी थी, उसके दो सदस्य मौके पर पहुंचे। उनको देखते ही पहले पक्ष ने तेजधार हथियारों सहित लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। हमला करने के बाद यह सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। इस दौरान काफी भीड़ जमा हो चुकी थी, जबकि इसी दौरान पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंचे पड़ाव पुलिस के सब इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह, एएसआई सुरेंद्र, एसए जसपाल, हैडकांस्टेबल शमशेर सिंह ने घायलों को किसी तरह कैंट के सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलाें की पहचान जोगिंदर सिंह व स्वर्ण सिंह निवासी नन्हेड़ा के रूप में हुई है। घायलों की हालत देखते हुए दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कर लिया गया है। पुलिस ने घायल जोगिंद्र सिंह की शिकायत पर करीब 30 (अज्ञात सहित) लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
‘पुलिस ने मिलाप नगर में हुई मारपीट के सिलसिले में करीब 30 लोगों पर मामला दर्ज किया है।पुलिस कार्रवाई कर रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, कार्रवाई की जाएगी।’
विज्ञापन
- रणधीर सिंह, एसएचओ पड़ाव थाना