फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Land dispute led to attack on uncle, aunt and uncle, four named

Ambala News: जमीनी विवाद के चलते चाचा, चाची व ताऊ पर हमला, चार नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Land dispute led to attack on uncle, aunt and uncle, four named
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सिटी के नन्यौला गांव में जमीन विवाद के चलते युवक ने अपने साथियों सग मिलकर ताऊ, चाचा व चाची पर डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनने के बाद अन्य ग्रामीणों ने बीचबचाव कर मामले को शांत करवाया। इस मारपीट में सुरिंद्र सिंह, स्वर्ण सिंह व बलबीर कौर घायल हो गए।

नग्गल थाना पुलिस ने गुरजीत सिंह की तहरीर पर निर्मल सिंह, तरनवीर, परमजीत सिंह, तरनजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गुरजीत ने बताया कि उसके दादा श्रवण सिंह ने उनके पिता सुरिंद्र सिंह व उनके चाचा बलविंद्र सिंह और स्वर्ण सिंह को बराबर जमीन बांटकर दी थी। भीतर का मकान चाचा बलविंद्र सिंह के हिस्सा में आया था और बाहर बाड़े की जगह उसके पिता वा चाचा स्वर्ण सिंह के हिस्सा में आ गई थी। 19 नवंबर को वह अपनी जगह की गिनती करवाने के बाद अपनी जगह पर पिलर लगा रहे थे, तभी झगड़ा हो गया। देखते ही देखते चाचा का बेटा निर्मल सिंह व उसके साथ तरनवीर व 6 अन्य युवक कार में पहुंचे। देखते ही देखते सुरिंद्र सिंह, स्वर्ण सिंह व बलबीर कौर पर हमला कर भाग गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed