फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lakhs of rupees swindled in pigeon racing, chairman named

Ambala News: कबूतरबाजी में लाखों की ठगी, चेयरमैन नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees swindled in pigeon racing, chairman named
अंबाला। सिटी के विश्वास ग्रुप के चेयरमैन सहित अन्य पर करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बलदेव नगर में इस ग्रुप के चेयरमैन के खिलाफ विदेश भेजने और मकान बेचने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं। हालांकि आरोपी विदेश भाग गए हैं। पिछले दो दिन में एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस की तरफ से उनके कार्यालय व घर पर दबिश दी, लेकिन वह बंद है।
विज्ञापन

पहला मामला
लंदन में पढ़ाई के नाम पर ठगे 38.50 लाख
शिकायतकर्ता जगाधरी की राजेश कॉलोनी निवासी पलक शेखर गुलाटी की शिकायत पर पुरुषोत्तम भट्टी, रचना जग्गी, पल्लवी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पलक शेखर गुलाटी का कहना है कि आरोपी ने विदेश भेजने की बात बोलकर झांसे में लिया था। थोड़े-थोड़े करके पैसे हड़पता रहा लेकिन विदेश नहीं भेजा। जब भी पूछा जाता तो वह टाल मटोल करता रहता था। पैसे भी नहीं लौटाए। शिकायत देते हुए पीड़िता ने जल्द आरोपियों को काबू करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

दूसरा मामला
अंबाला सिटी। भतीजे को पढ़ाई के लिए इंग्लैंड भेजने के नाम पर शाहाबाद निवासी सुखवंत सिंह से 17 लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित का आरोप है कि इंग्लैंड के कॉलेज में दाखिल दिलाने की बात बोलकर आरोपियों ने झांसे में लिया। बलदेव नगर थाना पुलिस ने सुखवंत की शिकायत पर पुरुषोत्तम भट्ठी, रचना जग्गी व पल्लवी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता शाहबाद के ठसकाअली गाव निवासी सुखवंत सिंह ने बताया कि उसका भतीजा पारस सिंह विदेश जाना चाहता था। उसकी मुलाकात सिटी के विकास विहार स्थित विश्वास ग्रुप के चेयरमैन पुरुषोत्तम भट्ठी से हुई। आरोपियों ने कहा कि वह पारस को पढ़ाई के बेस पर इंग्लैंड भेज दूंगा। कुछ खर्च 17 हजार 25 हजार आयेगा। 19 अक्तूबर 2022 को समझौता किया हुआ था। आरोपियों ने पहले कागजात के साथ 50 हजार रुपये मांगे थे। फिर कुछ समय बेटी की पढ़ाई की बात कहकर आरोपियों ने 11 लाख 50 हजार रुपये डलवा लिए। बाद में आरोपियों ने बकाया राशि देने पर ही विदेश भेजने की बात कहीं थी। पैसे लेकर आरोपियों ने टाल मटोल शुरू कर दी। 2 साल बाद भी पैसे लेकर पारस को विदेश भेज दिया। पीड़ित का आरोप है कि समझौते के दौरान लिखा था कि अगर विदेश नहीं भेज पाते हैं तो चार माह के भीतर पैसे लौटा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला
मकान बेचने के नाम पर 10 लाख ठगे
बलदेव नगर थाना पुलिस ने सिटी के मॉडल टाउन निवासी चंद्र प्रकाश की शिकायत पर पुरुषोत्तम भट्टी, माधुरी भट्टी, रचनीत कौर जग्गी, हरमनदीप सिंह और तरनजीत कौर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता चंद्र प्रकाश ने बताया कि उसके मकान की जरूरत रही थी। उससे पुरुषोत्तम भट्टी और रचनीत कौर जग्गी जो पहले से जानते थे वो मिले। वह विश्वास ग्रुप ऑफ कंपनी के जरिये विदेश भेजने का काम करते थे। आरोपियों ने अपना मकान दिखाया और कुल 18 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। 17 दिसंबर 2020 को तहरीर करवाया। उस समय बतौर बयाने के तौर पर पांच लाख रुपये दे दिए थे। बाद में रजिस्ट्री करवाने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़प लिए थे। बाद में वह टालमटोल करते रहे। कुछ समय बाद पता चला कि आरोपी अमेरिका भाग गए है। आरोप लगाया कि लोगों ने विदेश भेजने के नाम पर काफी पैसे हड़प लिए है।

वर्जन
विश्वास ग्रुप के चेयरमैन सहित अन्य पर तीन मामले दर्ज हुए है। आरोपी के कार्यालय भी बंद है। विदेश भागने की सूचना पर एलओसी यानी लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है।

सुनील दत्त, थाना प्रभारी बलदेव नगर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed