फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lakhs grabbed in the name of sending to Australia

Ambala News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों हड़पे

Fri, 05 Jan 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 05 Jan 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Lakhs grabbed in the name of sending to Australia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नग्गल थाना क्षेत्र के कंगवाल गांव निवासी मनीष कुमार से ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर दो एजेंटों ने 7.30 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने उस इंडोनेशिया भेज दिया और वहां पर 24 दिन तक बंधक बनाकर रखा। साथ ही मारपीट कर 3500 डॉलर और 2.70 लाख रुपये जबरदस्ती ट्रांसफर करा लिए। आरोपियों से बचकर वह किसी तरह अंबाला पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी। अंबाला सिटी पुलिस ने मनीष की शिकायत पर आरोपी विकास ग्रोवर व प्रवीण लाम्बा पर मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में कंगवाल गांव निवासी मनीष ने बताया कि उसकी दोस्त नवदीप सिंधु के जरिए विकास ग्रोवर से मुलाकात हुई थी। विदेश जाने की इच्छा जताई तो आरोपी ने उसे 21 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया भेजने की बात कहीं। समझौता होने के बाद उसने अपना पासपोर्ट व चार लाख रुपये विकास ग्रोवर को दे दिए।
विज्ञापन

उसने कहा कि पहले उसे इंडोनेशिया भेजेंगे और फिर ऑस्ट्रेलिया। सात अगस्त 2023 को उसने दिल्ली से इंडोनेशिया की फ्लाइट ली। इंडोनेशिया पहुंचने के बाद एजेंट का साथी प्रदीप लाम्बा मिला। वहां आरोपियों ने उससे 3500 डॉलर छीन लिए और उसके साथ इंडोनेशिया में मारपीट की गई। आरोपी प्रवीण लाम्बा कहने लगा कि तुझे न तो आगे भेजूंगा और न ही वापस भारत जाने दूंगा। आरोपी ने 2.70 लाख रुपये लवप्रीत सिंह के खाते में ट्रांसफर कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे 24 दिन तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। सिर्फ शाम को दाल-चावल खाने के लिए देते थे। धमकी देते थे कि तुझे वापस नहीं जाने देंगे। आखिर में काफी प्रयासों व मिन्नतों के बाद प्रवीण लाम्बा ने उसे पासपोर्ट दिया और वह अपने पैसे से टिकट करा अपने घर लौटा। आरोपियों ने कुल 7.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed