फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ladwa Ayushman Hospital operator booked for not paying for 28 ACs installed

Ambala News: 28 एसी लगवाने के बाद भुगतान न करने पर लाडवा आयुष्मान अस्पताल की संचालिका नामजद

Fri, 12 Dec 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 12 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ladwa Ayushman Hospital operator booked for not paying for 28 ACs installed
मुलाना। आयुष्मान अस्पताल लाडवा की संचालिका द्वारा 28 एसी लगवाने के बाद 2 लाख 87 हजार 450 रुपये का भुगतान न करने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने आरोप लगाया है कि बार-बार पैसे मांगने पर भी नहीं दिए। बाकायदा थाने में भी जल्द भुगतान की बात बोलकर नहीं किया गया। मुलाना थाना पुलिस ने धीन गांव निवासी मुकेश कुमार की तहरीर पर आयुष्मान अस्पताल लाडवा की संचालिका संगीता देवी व दोसड़का प्रीत इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक प्रीतम सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मुलाना थाना पुलिस को दी तहरीर में धीन गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी मुकेश रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर्स के नाम से दोसड़का सिरसगढ़ चौक पर दुकान है। अप्रैल 2024 में आयुष्मान अस्पताल लाडवा की संचालिका संगीता देवी अपने अस्पताल के लिए 28 एसी खरीदने के लिए दोसड़का स्थित प्रीत इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक प्रीतम सिंह के पास आई थीं। अगले दिन प्रीतम सिंह मुझे अपने साथ कार में लेकर लाडवा स्थित आयुष्मान अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

वहां संचालिका संगीता देवी ने सभी 28 एसी लगाने की बात की। उन्हें बताया गया था कि अस्पताल की इमारत कई मंजिल की होने के कारण तांबे की पाइपिंग व बिजली की वायरिंग का खर्च सामान्य एसी की तुलना में अधिक आएगा। पीड़ित ने बताया कि आरोपी संगीता देवी ने कहा था कि आप अच्छा सामान लगाओ, जितना भी खर्च होगा, मैं आपको पूरा भुगतान कर दूंगी। काम होने के बाद 28 एसी, तांबे की पाइप, बिजली की तारों व लेबर का कुल 2 लाख 87 हजार 450 का बिल बनाकर प्रीतम सिंह को दे दिया था। उसी समय प्रीतम सिंह ने संगीता देवी से फोन पर बात की और मुझे भरोसा दिलाया कि कुछ दिनों में पूरा भुगतान मिल जाएगा। परंतु आज तक मुझे कोई भुगतान नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाने में भुगतान का दिया था आश्वासन, फिर भी नहीं किया

पीड़ित मुकेश ने कहा कि लगभग 15 माह तक बार-बार मांगने के बावजूद उन्होंने टालमटोल की। इसके बाद 25 जून 2025 को पुलिस थाना मुलाना में संगीता देवी और प्रीतम सिंह के विरुद्ध धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने 26 जून को थाने बुलाया, जहां दोनों पक्ष मौजूद थे। उस समय प्रीतम सिंह ने कहा कि संगीता देवी 30 जून को भुगतान कर देंगी, परंतु वह नहीं आईं। बाद में 9 जुलाई को वह फिर आईं व 20 सितंबर तक पूरा भुगतान करने का 100 रुपये के शपथ पत्र (नोटरीकृत) के माध्यम से लिखित आश्वासन दिया, जिसकी प्रति पुलिस को व मुझे दी गई थी। फिर भी कोई भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed