{"_id":"67229eff67f68ad617070274","slug":"lack-of-parking-in-the-market-is-a-problem-ambala-news-c-36-1-sknl1003-131959-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बाजारों में पार्किंग नहीं होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बाजारों में पार्किंग नहीं होने से परेशानी
विज्ञापन
अंबाला छावनी के बर्तन बाजार में लोगों द्वारा डिवाइडर के साथ लगाई गई बाइकें। संवाद
अंबाला। छावनी के बाजारों में सौंदर्यीकरण के लिए डिवाइडर बनाए गए थे। जिससे यातायात सुचारू रूप से चल सके और बाजार में आने वाले ग्राहकों को परेशानी का सामना न करना पड़े, लेकिन ग्राहक और अन्य लोग छावनी के बाजारों में डिवाइडर के साथ ही अपने वाहनों का पार्क कर रहे हैं।
इस कारण बाजार में जाम जैसे हालात हैं। वहीं, दुकानदारों को भी परेशानी होती है। बाजारों में पार्किंग न होने के कारण वाहन डिवाइडर के पास ही अपने वाहन लगाते हैं। इसमें बजाजा बाजार, सदर बाजार, हलवाई बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, दाल बाजार, गुड़ बाजार, चौड़ा बाजार, कसेरा बाजार, कबाड़ी बाजार व अन्य बाजार शामिल है।
त्योहार, व्यापार हो लेकिन अनुशासन में
छावनी के विभिन्न बाजारों के चौक रेहड़ी लगी हैं। दुकानदारों ने स्टॉल भी आगे सड़क पर लगा दी हैं। वहीं लोग भी यहां वहां वाहन खड़ा कर चले जाते हैं। यह सभी हालात जाम बना रहे हैं। सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इसी प्रकार प्रशासन को भी यातायात नियमित कराना चाहिए।
विज्ञापन
अजय गुलाटी, व्यापारी।
कोई ध्यान देने वाला नहीं
त्योहार पर सड़कों पर बार-बार जाम लगता है। लाेग डिवाइडर के किनारे अपने वाहनों को खड़ा कर खरीदारी करने के लिए अन्य दुकानों में जाते हैं। दो से तीन घंटे तक नहीं आते। इस कारण डिवाइडर के किनारे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और जाम लग जता है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान देने वाला नहीं है।
सुनील मित्तल, व्यापारी।
आजकल बाजार में पहले से ही भीड़ बहुत है। जैसे ही ग्राहक बाजार में एंट्री करते हैं तो वह सबसे पहले यह देखते हैं कि किस दुकान के आगे वाहन खड़ा करने की जगह है। फिर वह दुकान के आगे अपना वाहन खड़ा कर खरीदारी करने चले जाते हैं। काफी देर ताक वापस नहीं आते।
विजय कुमार, दुकानदार।