{"_id":"68ded0f30940df01c00f0d17","slug":"lack-of-funds-hindered-the-construction-of-the-underground-drain-stalling-the-project-ambala-news-c-36-1-amb1001-150742-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भूमिगत नाले के निर्माण में फंड की कमी बनी रोड़ा, अटक गई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भूमिगत नाले के निर्माण में फंड की कमी बनी रोड़ा, अटक गई योजना
Fri, 03 Oct 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। राय सहित इंदिरा मार्केट के लगभग 200 दुकानदारों को भूमिगत नाले के निर्माण का इंतजार है जोकि अब लंबा होता जा रहा है। दो माह पहले जुलाई में इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिली थी और कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने स्थानीय दुकानदारों के आग्रह पर इस योजना को तैयार करने के निर्देश दिए थे। लेकिन अब यह योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही। नगर परिषद के खाता विभाग ने इस फाइल को रोक लिया है।
विभागीय अधिकारी का तर्क है कि नाले के निर्माण के लिए अभी उनके पास फंड उपलब्ध नहीं है, इसलिए इस योजना को धरातल पर उतारने में अभी कुछ समय और लगेगा।
गंदगी से मिलेगी निजात : राय मार्केट एसोसिएशन के प्रधान हरप्रीत सिंह बब्बर ने बताया कि उन्होंने राय मार्केट और इंदिरा मार्केट के पीछे मुख्य गंदे नाले की जगह भूमिगत पाइप बिछाने के लिए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री से गुहार लगाई थी, इसके अलावा इंदिरा पार्क की तरफ बनी दोपहिया मार्केट के लोग भी कैबिनेट मंत्री से मिले थे और उन्हें खुले नाले के हालात दिखाए थे कि किस प्रकार बदबू व गंदगी से उनका जीना मुहाल हो गया है और दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है।
इसके बाद नगर परिषद ने धरातल पर उतरकर प्रस्ताव तैयार किया और इसकी अनुमानित लागत लगभग 24 लाख रुपये निर्धारित हुई। इस योजना से जुड़ी फाइल को उच्चाधिकारियों से भी अनुमति मिल गई, लेकिन अब यह फाइल खाता विभाग में धूल फांक रही है।