{"_id":"6939d504bb8780a682080cd8","slug":"laborer-dies-in-road-accident-ambala-news-c-36-1-sknl1017-154478-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सड़क हादसे में मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सड़क हादसे में मजदूर की मौत
विज्ञापन
अंबाला। छज्जुमाजरा अड्डे के निकट मंगलवार शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के मोतिहारी निवासी भिखारी महतो (60) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। मृतक पिछले एक महीने से अपने दामाद, राजेश महतो के पास रहकर कंसल फैक्ट्री में मजदूरी का काम कर रहा था। संवाद
-- --
ट्रक की चपेट में आकर युवक की गई जान
अंबाला। बस स्टैड के निकट ट्रक की चपेट में आकर पैदल सड़क पार रहे युवक की मौत हो गई। पड़ाव थाना पुलिस ने ट्रक चालक जुल्लु पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी तहरीर में नारायणगढ़ के आबूपुर निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि वह हरियाणा होमगार्ड विभाग में कार्यरत है। 9 दिसंबर की रात तो वह राइडर ड्यूटी पर तैनात था। तभी सूचना मिली कि एक ट्रक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। उपचार के लिए जब तक अज्ञात व्यक्ति 30 वर्षीय को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
-- -
दहेज के लिए प्रताड़ित का आरोप
अंबाला। नवविवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति कुलदीप पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दलीपगढ़ निवासी नवविवाहिता का आरोप है कि उसकी शादी 2022 में कुलदीप के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति व ससुराल पक्ष वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। शादी में पति को अल्टो कार दी थी। लेकिन ससुराल पक्ष वाले बड़ी कार लाने के लिए दबाव बनाते थे व ताने मारते थे। आरोपी कुलदीप रेलवे में ट्रैक मैटेनर के पद पर कार्यरत है। बीच में कई बार मारपीट भी की। 2024 में तो मारपीट के दौरान कान का पर्दा तक फाड़ने के आरोप लगाए। बाद में अक्तूबर 2025 में तो आरोपियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। संवाद