फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Laborer dies after falling from Pauri while construction, orphaned innocent

निर्माण करते समय पौड़ी से गिरने से मजदूर की मौत, अनाथ हुआ मासूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after falling from Pauri while construction, orphaned innocent
अंबाला सिटी। घर में निर्माण के दौरान पौड़ी से गिरने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान हीरानगर निवासी राजेंद्र कुमार (30) के तौर पर हुई। घटना शुक्रवार को हुई थी। पौड़ी से गिरने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सदर पुलिस ने 174-ए के तहत कार्रवाई की। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

देर शाम शव का दाह संस्कार कर दिया गया। करीब चार साल पहले राजेंद्र की पत्नी की मौत हो गई थी। उसके पास एक बच्चा है। वह माता-पिता की मौत से अनाथ हो गया है। राजेंद्र दिहाड़ी करके अपना व बच्चे का पालन पोषण करता था। शुक्रवार भी एक महिला के घर में पौड़ी पर खड़ा होकर काम कर रहा था कि अचानक नीचे गिर पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed