{"_id":"6787f877586967e70100af74","slug":"kumbh-mela-waiting-increased-in-trains-going-to-prayagraj-ambala-news-c-36-1-amb1001-136016-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ मेला : प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ मेला : प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी वेटिंग
विज्ञापन
उत्तर रेलवे अंबाला मंडल का अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन। फाइल फोटो
अंबाला। कुंभ मेला आरंभ हो गया है जोकि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा। वहीं, प्रयागराज सहित सूबेदारगंज स्टेशन तक जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। पूर्व में चल रही पांच ट्रेनों में वेटिंग टिकट मिल रही है। जबकि कुछ दिन पहले रेलवे द्वारा चलाई गई स्पेशल ट्रेनों में भी ऐसे हालात नहीं हैं।
एक ट्रेन को छोड़कर अन्य तीन ट्रेनों में भी सीटें खाली हैं जोकि आगामी कुछ दिनों में भर जाएंगी। वहीं, ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति को देखते हुए रेलवे भीड़भाड़ वाले रेल मार्गाें के आंकलन में जुट गया है ताकि कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरत अनुसार कुछ अन्य ट्रेनों के संचालन को लेकर कार्यवाही शुरु की जा सके। हालांकि इस पर अंतिम फैसला रेलवे का होगा कि किस मार्ग पर कब ट्रेन चलेगी।
मार्गदर्शन के लिए कर्मचारी तैनात
रेलवे स्टेशन पर आने वाले श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन के लिए वाणिज्य विभाग के कर्मचारी तैनात किए गए हैं ताकि ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। स्टेशन अधीक्षक को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज सहित फाफामऊ और कुंभ मेले के पास अन्य स्टेशनों की तरफ जाने वाली ट्रेनों की निगरानी भी आरपीएफ ने बढ़ा दी है।
विज्ञापन
पांच प्रमुख ट्रेनों की स्थिति
मौजूदा समय में लंबी दूरी पांच ट्रेनों का संचालन कुंभ मेले के नजदीक सूबेदारगंज और प्रयागराज स्टेशनों पर हो रहा है। इसमें जम्मू से सूबेदारगंज जाने वाली ट्रेन नंबर 20434 जम्मू मेल में 50 वेटिंग मिल रही है। इसी प्रकार कैप्टन तुषार महाजन से सूबेदारगंज जाने वाली ट्रेन नंबर 22432 में 52, जम्मूतवी-संभलपुर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 18310 में 92, कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12312 में 70 और चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस में 63 वेटिंग की टिकट मिल रही है।
विशेष ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति
कुंभ मेले के लिए चार विशेष ट्रेनों का संचालन रेलवे ने किया है। इसमें ट्रेन नंबर 04526 बठिंडा से फाफामऊ, 04528 का संचालन अंब अंदौरा से फाफामऊ, 04662 अमृतसर से फाफामऊ और ट्रेन नंबर 04664 फिरोजपुर से फाफामऊ शामिल है। ट्रेन नंबर 04528 में वेटिंग का आंकड़ा 19 तक पहुंच गया है। लेकिन ट्रेन नंबर 04526 में अभी 558 सीटें, 04662 में 454 और ट्रेन नंबर 04664 में 177 सीटें खाली हैं।
वर्जन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कर्मचारियों को विशेष हिदायत दी गई है। प्रयागराज, सूबेदारगंज और फाफामऊ स्टेशन तक संचालित ट्रेनों की जानकारी देने के लिए लगातार उद्धोषणा की जा रही है। अगर किसी यात्री कोई समस्या है तो वो स्टेशन अधीक्षक से संपर्क कर सकता है।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला।