फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Krithika became champion three times at a young age, will be honored today

Ambala News: कम उम्र में तीन बार चैंपियन बनी कृतिका, आज होगी सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Krithika became champion three times at a young age, will be honored today
अंबाला की वुशू ​खिलाड़ी 12 वर्षीय कृतिका धारिया। स्वयं
अंबाला। महज 12 साल की कृतिका धारिया जब वुशू के लिए मैदान में उतरती है तो अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों को भी मात दे देती है। इसका अंदाजा अंबाला सिटी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी कृतिका धारिया द्वारा तीन साल में झटके 10 पदकों को देखकर लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

तीन बार वह नेशनल गेम्स में दो स्वर्ण व एक रजत पदक हासिल कर चुकी है। स्टेट गेम्स में कृतिका का कोई जवाब नहीं है। इन्हीं उपलब्धियों के चलते कृतिका 8 मार्च यानी शनिवार को पंचकूला के सेक्टर-1 में महिला दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित होंगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से 11 हजार की राशि से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन




रोजाना दो घंटे मैदान में बहाती है पसीना

कृतिका धारिया ने बताया कि वह अंबाला सिटी के माइंड ट्री स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। पिता अमित पिछले दो साल से इटली में रह रहे हैं। जबकि घर पर केवल मां है जो गृहिणी है। चार साल पहले उनकी मुलाकात घर के पास ही वुशू कोच रविंद्र खत्री से हुई थी। उनके कहने पर ही पहली बार वुशू खेलना शुरू किया था। एक साल की प्रैक्टिस के बाद वह मैदान में उतरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2022 में कैथल में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में पहला सिल्वर पदक हासिल किया था। कृतिका ने बताया कि उसका सपना है कि वह इंटरनेशनल लैवल की खिलाड़ी बने। बताया कि 2023 में स्टेट व नॉर्थ जोन की चैंपियनशिप में गोल्ड हासिल किया। 2023 में सब जूनियर वुशू नेशनल चैंपियनशिप जम्मू में हुई थी और उसमें स्वर्ण पदक हासिल किया था। 2024 को पंजाब में हुई नेशनल में भी सिल्वर पदक हासिल किया। इसके अलावा 2023-24 मार्च में हुई खेलो इंडिया वुमेन लीड नेशनल में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था।
तीन बेटियों को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

अंबाला सिटी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को पंचकूला सेक्टर-एक में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से करवाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में जिला से तीन बेटियों का चयन हुआ है। वह समाजसेवी के लिए सम्मानित होंगी।

खुद ही भाषण तैयार करती हैं राधिका
शहर के शक्ति नगर की 17 वर्षीय राधिका चावला पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल शहर में 12वीं कक्षा में पढ़ती हैं। राधिका ने बताया कि वह जज बनना चाहती हैं, इसलिए वह भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेती हैं। वह अपना भाषण खुद ही तैयार करती हैं। वह 2023-24 में लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed