{"_id":"609ae49c8ebc3ef6331147fb","slug":"kovid-protocols-burnt-16-pyres-ambala-ambala-news-knl69672841","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो श्मशान घाटों पर कोविड प्रोटोकाल से जलीं 16 चिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो श्मशान घाटों पर कोविड प्रोटोकाल से जलीं 16 चिताएं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। जानलेवा कोरोना का कहर जिले में अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार मंगलवार को कोरोना ने 9 लोगों की जान ले ली। वहीं अंबाला शहर के रामबाग स्थित श्मशान घाट में ही 10 चिताएं कोविड प्रोटोकाल के तहत जलाई गईं और छह चिताएं कोविड प्रोटोकाल के तहत छावनी रामबाग श्मशान में जलीं। अन्य श्मशान घाट और कब्रिस्तान का आंकड़ा इसमें शामिल नहीं है। वहीं 372 नए केस आए हैं।
जिले में मई के पहले 11 दिनों में 4687 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं इन 11 दिनों में रिकॉर्ड 112 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि पिछले साल से अब तक 13 महीनों में कुल 353 लोगों की जान गई गई। जिले में इस समय 2913 मरीज होमआइसोलेट किए गए हैं। इन्हीं होम आइसालेट मरीजों को पहली बार कोरोना किट वितरित की गई। इनमें मरीजों को स्टीमर, मास्क, आयुष काढा, आयुष तेल, ऑक्सीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर व अन्य दवाएं वितरित की गई। जिले में अभी तक 3 लाख 47 हजार 287 कोरोना सैंपल लिए जा चुके हैं।
बराड़ा के 24 वर्षीय युवक, अंबाला शहर नाहन हाउस से 36 वर्षीय महिला, अंबाला शहर के ही बलदेव नगर की अंबाला 45 वर्षीय महिला, अंबाला शहर सेक्टर-7 से 68 वर्षीय पुरुष की कोरोना से मौत हो गई। छावनी की बात करें तो यहां बब्याल से 50 और 66 वर्षीय पुरुष, बब्याल के साथ लगते गांव बोह से 65 वर्षीय पुरुष, जटवाड़ से 60 वर्षीय और नारायणगढ़ से 58 वर्षीय पुरुष की कोरोना ने जान ले ली। यह सभी ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे और इनकी हालत बेहद खराब होती जा रही थी।
विज्ञापन
ऑक्सीजन के सहारे 670 मरीजों की चल रही सांसें
जिले में इस समय करीब 670 मरीजों की सांसें विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं। हालांकि मंगलवार शाम 8 बजे तक जिले के विभिन्न अस्पतालों में करीब 690 मरीज भर्ती थे। इनमें अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में ही 140 मरीज भर्ती हैं। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में 190 मरीज भर्ती हैं जबकि 19 मरीज सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर पर हैं।
यहां से आए नए केस
जिले में मंगलवार को 372 नए केस मिले। इनमें से 107 मरीज अंबाला शहर एरिया और 105 मरीज चौड़मस्तपुर एरिया से मिले। इस तरह अंबाला शहर हलके से 212 मरीज मिले। अंबाला छावनी से अंबाला छावनी से 66, शहजादपुर से 52, बराड़ा से 15, मुलाना से 20 और नारायणगढ़ से 7 मरीज मिले। इनमें से बराड़ा के गांव थंबड़, मुलाना के सरसेहड़ी और बब्याल से 6-6, सेक्टर-9, लक्ष्मी नगर अंबाला शहर, महावीर नगर अंबाला शहर, अकबरपुर, पटवी शहजादपुर, प्रेम नगर अंबाला शहर से 4-4, शिवपुरी कॉलोनी अंबाला शहर, शेरगढ़ बराड़ा, तारा नगर अंबाला कैंट, कमल विहार अंबाला छावनी, जीवन नगर अंबाला सिटी, कांवला, परशुराम नगर अंबाला शहर, धूलकोट, वार्ड नंबर 12 नारायणगढ़, पथरेहड़ी, पूजा विहार अंबाला कैंट, बंगाली मोहल्ला अंबाला कैंट, जग्गी गार्डन अंबाला सिटी, न्यू मॉडल टाउन अंबाला शहर, दुर्गा नगर से दो-दो, मनमोहन नगर अंबाला शहर, खानपुर ब्राह्मणा शहजादपुर, बलदेव नगर अंबाला शहर, सौंडा व रेल विहार अंबाला कैंट व नूरपुर से 3-3, नदी मोहल्ला अंबाला शहर, जंडली से 5-5, गांव बोह से 9 और कुराली से 10 कोरोना संक्रमित मरीज मिले।
जिले में कोरोना की यह रही स्थिति
जिले में मंगलवार को 776 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया और 372 नए केस आए। अब तक जिले में 25544 लोगों को कोरोना संक्रमित कर चुका है। इनमें से 21711 डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में 3480 मरीज एक्टिव हैं। लगातार मौत होने से मृत्यु दर 1.36 फीसदी हो गया है। जबकि रिकवरी दर 84.99 फीसदी हो गया है।