{"_id":"6275746b9237b013433603eb","slug":"knowledge-of-gita-relieves-stress-ambala-news-knl1073247157","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव से निजात दिलाता गीता का ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव से निजात दिलाता गीता का ज्ञान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। सांसारिक जीवन में मनुष्य बेवजह परेशानी, चिंताग्रस्त और तनाव भरा जीवन जी रहा है। मनुष्य को गीता का ज्ञान इस चिंता व तनाव से निजात दिला सकता है और सहज जीवन जीने की तरफ अग्रसर कर सकता है। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने यह प्रवचन शुक्रवार को जीएमएन कॉलेज के नवीकृत सभागार हॉल के उद्घाटन के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि संबंध कभी भी जीतकर नहीं बनाए जा सकते, वह केवल सहन करके और निभाकर बनाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि समय न तो कभी रुकता है और न ही कभी वापस आता है इसलिए हर मनुष्य को समय का सदुपयोग करना चाहिए।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि स्वामी का गीता ज्ञान भारत में ही नहीं अपितु विदेशों में भी फैला हुआ है। इसके जरिए वह मानवीय जीवन को सच्चे मार्ग और ईश्वरीय वरदान की अनुभूति तक ले जाते हैं। कॉलेज के शिक्षा के क्षेत्र में मुकाम हासिल करने वाले लगभग 13 विद्यार्थी, खेल जगत में लोहा मनवाने वाले छह विद्यार्थी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कॉलेज लेवल, यूनिवर्सिटी व इंटर यूनिवर्सिटी स्तर पर पदक जीतकर लाने वाले पांच और नेट परीक्षा पास करने वाले छह विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पदक देकर उनका अभिनंदन किया गया। मौके पर जीएमएन कॉलेज गवर्निंग बॉडी के प्रधान गुरुदेव सिंह व अन्य मौजूद रहे।