फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   kisan protest

शंभू टोल बैरियर का तीन दिन में 1 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
kisan protest
अंबाला सिटी। लगातार तीन दिन से शंभू टोल के आगे घग्गर नदी पुल को दोनों तरफ से बंद किया हुआ है। इस कारण न तो वाहन आ रहे और न ही जा रहे है। जिस कारण शंभू टोल बैरियर के नाम से प्रसिद्ध टोल बैरियर भी पिछले तीन दिनों से बंद है। इस कारण टोल बैरियर से टोल एकत्रित करने का काम नहीं किया जा सका। जिससे लगभग 1 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

टोल बैरियर के मैनेजर वरुण ने बताया कि वह प्रतिदिन लगभग 30 से 35 लाख रुपये यहां से गुजरने वाली गाड़ियों से लेते हैं। परंतु तीन दिन से टोल बैरियर पर कोई काम नहीं हो रहा है। जिस कारण उनको लगभग 1 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी उनके कर्मचारियों ने लोगों की मदद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। क्योंकि उनका टोल बैरियर घग्गर नदी के पास स्थित है और लोग घग्गर नदी के रास्ते ही पंजाब से हरियाणा में प्रवेश कर रहे हैं, जिसमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग भी शामिल थे। जिन्हें काफी दिक्कत आ रही थी। इन लोगों की हमारे कर्मचारियों ने बैग पकड़ने व उन्हें सही रास्ते तक पहुंचाने में मदद की। जिससे कि गीली मिट्टी में चढ़ते हुए किसी को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed