{"_id":"687ab24b1df50b90d800d581","slug":"kirtani-groups-made-the-congregation-chant-the-name-of-god-ambala-news-c-36-1-amb1001-146325-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कीर्तनी जत्थों ने संगत को करवाया नाम सिमरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कीर्तनी जत्थों ने संगत को करवाया नाम सिमरण
विज्ञापन
अंबाला स्थित गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में आयोजित समागम में गुरु चरणों में माथा टेकती संगत
अंबाला। धन-धन श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में कथा-कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। समागम में पंथ प्रसिद्ध कथा व कीर्तनी जत्थों ने संगत को नाम सिमरण करवाया और इलाहीबाणी सुनाकर निहाल किया। इस दौरान हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी आदि से हजारों की संख्या में संगत ने आकर गुरु चरणों में माथा टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। पंंथ प्रसिद्ध रागी, ढाडी, कविशरी जत्थों ने संगत को नाम सिमरण करवाया और गुरु महाराज की जीवनी पर आधारित गाथा सुनाई। इस मौके पर ज्ञानी भगत सिंह गुरदासपुर, ज्ञानी गुरमीत सिंह असंध व ज्ञानी साहिब सिंह नन्यौला वालों का कविशरी जत्था, ज्ञानी मलकीत सिंह बीए आदि ने संगत नाम सिमरण करवाया।
गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में तीन दिवसीय समागम की शुरुआत वीरवार को श्री अखंड पाठ साहिब जी की आरंभता से हुई थी। इस मौके पर नगर कीर्तन निकाला गया, वहीं शुक्रवार को कथा व कीर्तन से संबंधित समागम हुए, जबकि शनिवार 19 जुलाई को सुबह श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग उपरांत समागम और अमृत संचार का आयोजन किया जाएगा। इस दिन शाम 4 बजे तक दीवान सजाए जाएंगे। समागम में संत हरी सिंह रंधावे वाले कथावाचक, ज्ञानी शौकीन सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर, ज्ञानी भगत सिंह कविशरी गुरदासपुरी, ज्ञानी मिल्खा सिंह मौजी तरनतारन वाले संगत को कथा कीर्तन से निहाल करेंगे। वहीं सुबह 11 बजे अमृत संचार होगा। स्टेज की सेवा मुख्यग्रंथी बाबा बूटा सिंह निभाएंगे। समागम के आयोजन में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी, स्टाफ गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब व संगत का विशेष सहयोग रहेगा।