फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kirtan taken out by decorating the palanquin of Shri Guru Gobind Singh Ji

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की पालकी सजाकर निकाला कीर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kirtan taken out by decorating the palanquin of Shri Guru Gobind Singh Ji
गुरुपर्व के अवसर पर अंबाला सिटी में निकाले गए भव्य नगर कीर्तन में सेवा करती सिक्ख संगतें। - फोटो : Ambala
शनिवार को गुरुद्वारा बादशाही बाग से गुरुपर्व के अवसर पर पंज प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की सुंदर पालकी सजाकर नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन से पूर्व करीब सुबह साढे़ दस बजे गुरुद्वारा बादशाही बाग में अरदास की गई। इसमें सभी संगतों ने भाग लिया। तत्पश्चात भव्य नगर कीर्तन का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन गुरुद्वारा बादशाही बाग से सिटी के अग्रसेन चौक, कपड़ा मार्केट, रेलवे रोड, नदी मोहल्ला, खन्ना पैलेस रोड, पुराना सिविल अस्पताल चौक, जगाधरी गेट, पुरानी अनाज मंडी, मीरी पीरी चौक से होते हुए गुरुद्वारा मंजी साहिब पहुंचा। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर सिख संगतों की ओर से चाय-पकौड़े आदि के लंगर लगाए गए। वहीं संगतों ने भव्य नगर कीर्तन का फूल मालाओं से स्वागत किया। नगर कीर्तन के आगमन पर सिटी के मुख्य बाजारों को विशेष तौर पर सजाया गया।
विज्ञापन

वहीं सिख संगतों ने नगर कीर्तन के दौरान कोविड नियमों का पालन किया और अन्य संगतों को भी कोविड नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। नगर कीर्तन में गतका पार्टी, रागी ढाडी जत्थों ने संगतों को गुरुबाणी व शब्द कीर्तन से संगतों को निहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुख भंजनी चैरिटेबल ट्रस्ट के सेवादार सरदार टीपी सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन के दौरान सिटी के मुख्य बाजारों में दुख भंजनी चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों की ओर से निशुल्क मास्क बांटे गए। इसी प्रकार आज ट्रस्ट व मंजी साहिब डिस्पेंसरी की ओर से सभी को निशुल्क मास्क बांटे जाएंगे। वहीं दुख भंजनी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गुरुपर्व के अवसर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। गुरुद्वारा मंजी साहिब में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रोगियों की जांच करेगी। सभी रोगियों की जांच करते हुए उन्हें मुफ्त दवाइयां दी जाएंगी। यह चिकित्सा शिविर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक होगा। इस मौके पर एसजीपीसी सदस्य हरपाल सिंह पाली व जत्थेदार रणबीर सिंह फौजी ने बताया कि आज अंबाला सिटी के एतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब, गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब, गुरुद्वारा बादशाही बाग में दीवान सजाए जाएंगे।
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन के सभी पहलुओं को देखते हुए उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपना पूरा जीवन मानवता को समर्पित किया है। श्री गुरु गोबिंद सिंह ने अपने जीवनकाल में 14 युद्ध लड़े और सभी पर विजय प्राप्त की। इसी प्रेरणा से सभी सामाजिक लोगों को आगे बढ़ना चाहिए।

-सरदार हरपाल सिंह पाली, एसजीपीसी सदस्य

गुरुपर्व के अवसर पर अंबाला सिटी में निकाले गए भव्य नगर कीर्तन में गतके का प्रर्दशन करते हुए।

गुरुपर्व के अवसर पर अंबाला सिटी में निकाले गए भव्य नगर कीर्तन में गतके का प्रर्दशन करते हुए।- फोटो : Ambala

गुरुपर्व के अवसर पर अंबाला सिटी में निकाले गए भव्य नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे।

गुरुपर्व के अवसर पर अंबाला सिटी में निकाले गए भव्य नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed