फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kirtan on the occasion of Guru Ravidas Jayanti

Ambala News: गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में कीर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Kirtan on the occasion of Guru Ravidas Jayanti
शहर गीता नगरी में गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में लगाए भंडारे में सेवा करते हुए अ​धिवक्ता संद
अंबाला सिटी। शहर में विभिन्न स्थानों पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में जगह-जगह कीर्तन और भंडारा लगाया। जिला न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन अंबाला और नागरिक अस्पताल में स्टाफ और डॉक्टरों ने भी भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन

भंडारे के कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अधिवक्ता संदीप सचदेवा पहुंचे और गुरु रविदास जी को नतमस्तक होने के बाद भंडारे के कार्यक्रम में सेवा की। नागरिक अस्पताल में किए गए भंडारे में अधिवक्ता संदीप सचदेवा के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरविंद्र मानकपुर और अनिल सैनी भी मौजूद रहे। इसी उपलक्ष्य में गीता नगरी में पार्षद फकीर चंद की ओर से भी गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन

भंडारे में सेवा करने के लिए अधिवक्ता संदीप सचदेवा सहित, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनीष आनंद मन्नी एवं जंडली क्षेत्र से पार्षद शोभा पूनिया भी पहुंचे। सचदेवा ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने जो सामाजिक समरसता का मार्ग हम भारतीयों को दिखाया है, इस पर चलकर भारत देश विश्व गुरु की उपाधि पा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया प्रकाश पर्व


अंबाला सिटी। अंबाला शहर स्थित नहर कॉलोनी में श्री गुरु रविदास जी महाराज का 648वां प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रागी जत्थो ने कीर्तन के जरिए श्री रविदास महाराज की महिमा का बखान किया। उनकी वाणी का प्रचार प्रसार किया। कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग अंबाला के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गुरु को नमन किया। संदीप कुमार ने कहा कि गुरु रविदास महाराज जी ने अपनी वाणी में कहा है रविदास मदिरा का पिजिये जो चढ़े-चढ़े उतराय, नाम महारास पिजिये जो चढ़े नहीं उतराए। हम नशे का सेवन न करें बल्कि गुरु रविदास महाराज जी के नाम का सिमरन करें। इस अवसर पर मुनीश बबर, कृष्णा भुकक्ल, इकबाल सैनी, दीपक बामनिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed