फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kidnapped and raped a three and a half year old girl playing outside

घर के बाहर खेल रही साढ़े तीन साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped and raped a three and a half year old girl playing outside
अंबाला सिटी। घर के बाहर खेल रही साढ़े तीन साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म किया गया। शनिवार देर शाम की घटना में लापता बच्ची को जब परिजनों ने ढूंढा तो वह घर के पास सुनसान इलाके में लहूलुहान हालत में मिली। पिता उसे लेकर घर आए तो उसकी हालत देखकर माता बेहोश हो गई। रविवार परिजन उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। मेडिकल में उससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई। महिला थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान और धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

बच्ची के दो बड़े भाई हैं और माता-पिता मजदूरी करते हैं। बच्ची के पिता काम पर गए थे और माता घरेलू काम कर रही थी। बच्ची घर के बाहर गली में खेल रही थी। थोड़ी देर बाहर आई महिला को बच्ची गायब मिली तो परेशान हो गई। इधर-उधर देखा तो नहीं मिला। फोन कर पति और दोनों बेटोें को बुलाया लिया। सभी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन

देर शाम बच्ची वीराने में बेसुध हालत में मिली। काउंसलर की मौजूदगी में बच्ची से पूछताछ की गई उसने तोतली आवाज में अपने साथ हुआ दर्द सांझा किया लेकिन आरोपी बारे नहीं बता पाई। महिला थाने की कार्यकारी एसएचओ एएसआई सुरेंद्र कौर के अनुसार बच्ची को अगवा कर अज्ञात व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया है। घटनास्थल का मुआयना किया गया है। केस को सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी का सुराग लगाकर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed