{"_id":"127da3b3826e8770790913b8888ab3c2","slug":"kidnap-police-free-student-within-one-and-half-hour-two-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण: डेढ़ घंटे में छात्र छुड़ाया, दो काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण: डेढ़ घंटे में छात्र छुड़ाया, दो काबू
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
Updated Thu, 18 Jun 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार से बुधवार देरशाम निजी इंस्टीट्यूट में कोचिंग लेने जा रहे छात्र शुभम का चार युवकों ने अपहरण कर लिया। आरोपी युवकों ने छात्र की कार को रोका और उसका कार सहित अपहरण कर लिया।
इसके बाद अपहर्ताओं ने छात्र को जान से मारने की धमकी दी और उसे कैंट के गांधी मैदान ले गए। वहां से उन्होंने छात्र से ही परिजनों से फोन कर डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मंगवाई।
परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत इलाका पुलिस को दी। इसके बाद एसीपी अंबाला कैंट जगदीप दून के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर अपहर्ताओं की तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
इस टीम ने डेढ़ घंटे के अंदर ही दो अपहरणकर्ताओं को काबू कर छात्र को मुक्त करा लिया, जबकि उनके दो साथी छात्र की कार लेकर भाग निकले। बुधवार देररात कैंट पुलिस ने छात्र के पिता अजय शर्मा निवासी कच्चा बाजार की शिकायत पर चार अपहर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इस तरह किया अपहरण
कैंट पुलिस एसीपी जगदीप दून ने बताया कि चार अपहर्ताओं ने छात्र शुभम के अपहरण की साजिश रची थी। छात्र शाम को करीब साढ़े पांच बजे कार में निजी इंस्टीट्यूट में कोचिंग लेने जा रहा थ। रास्ते में दो अपहरणकर्ताओं ने कच्चा बाजार इलाके में ही शुभम की कार को रोक लिया और उसमें जबरन घुस गए।
इसके बाद उन्होंने शुभम को जान से मारने की धमकी दी और कार समेत उसे सुनसान गांधी मैदान में ले गए। वहां पर पहले से ही दो अन्य अपहरणकर्ता मौजूद थे। उसके बाद गांधी मैदान में चारों अपहरणकर्ताओं को जान से मारने की धमकी दी और उससे अपने घरवालों से डेढ़ लाख रुपये मंगवाने को कहा।
चंद मिनटों में 50 हजार पर आए
डेढ़ लाख रुपये की फिरौती सुनकर शुभम अपहर्ताओं के सामने गिड़गिड़ाने लगा और उनसे कहा कि अभी उसके घर में इतने रुपये नहीं है। वह अभी उसे सिर्फ 50 हजार रुपये ही दे सकता है। इस पर अपहरणकर्ताओं ने शुभम को फिलहाल पचास हजार का इंतजाम करने के लिए कह दिया।
इसके बाद शुभम ने अपने एक चचेरे भाई को फोन कर कहा कि उसे 50 हजार रुपये की जरूरत है और वह रुपये लेकर महेशनगर इलाके में पहुंच जाए।
वहां दो युवक उसके पास आएंगें और उससे रुपये ले लेंगे। छात्र शुभम ने चचेरे भाई को रुपये लेने के लिए आने वाले दो अपहर्ताओं की पहचान भी बता दी। इसके बाद दोनों अपहर्ता महेशनगर इलाके में शुभम के चचेरे भाई से 50 हजार रुपये लेने पहुंच गए।
चचेरे भाई ने दिखाई मुस्तैदी
एसीपी ने बताया कि शुभम की बात सुनकर उसके चचेरे भाई को कुछ गड़बड़ी का अहसास हुआ। उसने परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दे दी। इलाका पुलिस ने ये सूचना एसीपी जगदीप दून को दी। इसके उन्होंने सादे कपड़ों में पुलिस वाले शुभम की बताई जगह पर तैनात कर दिए।
इसके बाद छात्र का चचेरा भाई रुपये लेकर महेशनगर इलाके में पहुंचा और अपहरणकर्ता युवकों का इंतजार करने लगे। युवक जैसे ही चचेरे भाई की ओर बढ़ने लगे, तो उसने वहां सादी वर्दी में टहल रहे पुलिस वालों को इशारा कर दिया। इस पर पुलिस वाले उन आरोपी अपहर्ताओं को काबू कर लिया।
दो अन्य अपहर्ता भागे
गांधी मैदान में छात्र को उसी की कार में बंधक बनाकर बैठे दो अन्य अपहर्ताओं ने बहुत देर तक न लौटने पर पैसे लेने गए साथियों को फोन मिलाना शुरू कर दिया। उन्होंने जब बहुत देर तक फोन नहीं उठाया तो उन्हें शक हो गया। इसके बाद वह छात्र को कार से लेकर सैन्य क्षेत्र के सुनसान इलाके की ओर भाग गए।
सैन्य क्षेत्र में जैसे ही अपहर्ताओं ने कार की स्पीड कम की, तो शुभम कार से कूद गया। इसके साथ ही वह वहां मौजूद सेना के जवानों की ओर चिल्लाते हुए भागा। यह देख अपहर्ता कार लेकर भाग निकले।
छात्र के पिता अजय शर्मा की शिकायत पर चार युवकों रवि, सन्नी, हर्ष और मुकरी के खिलाफ अपहरण कर फिरौती मांगने, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस की विशेष टीम ने अपहरण के डेढ़ घंटे में दो अपहर्ताओं को काबू कर लिया है। भागे हुए उनके साथियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
-जगदीप दून, एसीपी, अंबाला कैंट-