फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Keeping an eye on election activities, voting will take place at 968 booths in all four assembly constituencies

Ambala News: चुनावी गतिविधियों पर नजर, चारों विधानसभाओं के 968 बूथों पर डलेंगे वोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Keeping an eye on election activities, voting will take place at 968 booths in all four assembly constituencies
​अंबाला सिटी में वाहनों की जांच करती हुई टीम।
अंबाला सिटी। विधानसभा चुनावों की घोषणा होने के बाद निर्वाचन कार्यालय ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। कार्यालय की ओर से जिले की चारों विधानसभाओं के 968 बूथों पर मतदान करने के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग ने चुनावों के दौरान आने वाले अवैध सामग्री और धनराशि पर नजर रखने के लिए 12 नाके लगाए हैं। इन पर 25 टीमें दिन- रात नजर रखे हैं। 50 हजार से अधिक की राशि रखने के लिए व्यक्ति को संबंधित कागजात दिखाने होंगे। विभाग ने मशीनों की भी जांच करवा ली है। एक बार मशीनों की रेंडमाइजेशन भी करवाई जा चुकी है। अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव संबंधी प्रणाली के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में बने 41 नए बूथ
विधानसभा चुनावों से पहले मतदाताओं की संख्या बढ़ने से अब निर्वाचन कार्यालय ने जिले में 41 नए बूथ बनाए है। इसके बाद अब कुल बूथों की संख्या 963 हो गई है। इसमें सबसे अधिक अंबाला छावनी में 20, अंबाला शहर में 11, नारायणगढ़ में आठ और सबसे कम मुलाना में दो नए बूथ बनाए गए हैं। बूथ बढ़ने के बाद अब अंबाला छावनी में कुल 214, अंबाला शहर में 271, मुलाना में 264, नारायणगढ़ में 219 बूथ हो गए हैं। इन्ही बूथाें में पिंक बूथ भी बनाए जांएगे। जिनके लिए भी कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे रखी जा रही नजर
निर्वाचन कार्यालय में चुनावी प्रक्रिया के दौरान नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम में 24 घंटों के लिए कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। यह कर्मचारी आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में काम कर रहें है। रात के समय भी अधिकारी और कर्मचारी चुनावों के कार्यों में जुटे रहते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में नजर रखने के लिए सेक्टर अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। सी विजिल एप के जरिए पहुंच रही शिकायतों का निपटारा भी किया जा रहा है।

नए मतदाता निभाएंगे अहम रोल
इस विधानसभा चुनाव में जिला में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 16744 नये मतदाता भी अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें नारायणगढ़ विधानसभा के तहत 3655, अंबाला छावनी में 3858, अंबाला शहर में 4730 और मुलाना में 4501 नए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चारों विधानसभा क्षेत्रों में 6255 पीडब्ल्यूडी वोटर्स हैं, जिनमें नारायणगढ़ में 1162, अंबाला छावनी में 1317, अंबाला शहर में 1813 और मुलाना में 1963 पीडब्ल्यूडी मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के जिला में 11142 मतदाता हैं। जिनमें नारायणगढ़ में 2185, अंबाला छावनी में 2434, अंबाला शहर में 4046 और मुलाना में 2477 मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में जिला में 521 मतदाता हैं। जिनमें नारायणगढ़ में 104, अंबाला छावनी में 82, अंबाला शहर में 205 और मुलाना में 130 मतदाता हैं। कार्यालय द्वारा दो सितंबर तक आए आवेदनकर्ताओं के ही नए मतदाता पहचान पत्र बनाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed