फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kavita Devi took over as Deputy Director of Sports, Ambala Zone

Ambala News: कविता देवी ने संभाला अंबाला जोन की खेल उप निदेशक का कार्यभार

Wed, 20 Aug 2025 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 20 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Kavita Devi took over as Deputy Director of Sports, Ambala Zone
अंबाला जोन की खेल उप निदेशक ​कविता देवी को बुके देकर स्वागत करते हुए जिला खेल अ​धिकारी राजबीर स
अंबाला। पंचकूला मुख्यालय में कार्यरत कविता देवी ने अंबाला जोन की खेल उप निदेशक का एक बार फिर कार्यभार संभाल लिया है। कार्यालय पहुंचने पर जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह रंगा व अन्य कोच ने मिलकर कविता देवी को किताबें भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालते ही खेल उप निदेशक ने सभी अधिकारियों से चर्चा की। हालांकि अभी सभी कोच के साथ उनकी बैठक नहीं हुई है। दो साल पहले खेलो इंडिया प्रतियोगिता के समय भी कविता देवी के पास ही अंबाला के खेल उप निदेशक का चार्ज था। बाद में वह पंचकूला मुख्यालय ही चली गई थी, तभी से पंचकूला के खेल उप निदेशक मंजीत पर कार्यवाहक का चार्ज था। कविता देवी कबड्डी की एशियन पदक विजेता हैं। खेल विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ी के तहत कविता देवी का चयन हुआ था। अंबाला जोन में पंचकूला, करनाल, यमुनानगर, अंबाला, कैथल व कुरुक्षेत्र शामिल है।
विज्ञापन

अंबाला जोन की खेल उप निदेशक कविता देवी को बुके देकर स्वागत करते हुए जिला खेल अधिकारी राजबीर स

अंबाला जोन की खेल उप निदेशक कविता देवी को बुके देकर स्वागत करते हुए जिला खेल अधिकारी राजबीर स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed