फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kavad Seva Camp will be inaugurated with flag worship

Ambala News: झंडा पूजन के साथ होगा कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ

Tue, 10 Feb 2026 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 10 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Kavad Seva Camp will be inaugurated with flag worship
अंबाला। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव भक्तों की सेवा के लिए जगाधरी रोड स्थित संत निवास में 10 फरवरी से विशाल कावड़ सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श्री सनातन धर्म सभा अंबाला छावनी की ओर से लगाए जा रहे इस पांच दिवसीय शिविर का समापन 15 फरवरी को होगा।
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान प्रो. ताराचंद गुप्ता ने बताया कि शिविर का शुभारंभ मंगलवार सुबह 10:30 बजे झंडा पूजन के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभा का मुख्य उद्देश्य हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे शिव भक्तों की सेवा करना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। कावड़ियों की सुविधा के लिए शिविर में इंतजाम किए गए हैं, कावड़ियों के ठहरने के लिए बिस्तर की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए पौष्टिक प्रसाद और भोजन की निरंतर व्यवस्था रहेगी, थके हुए शिव भक्तों के लिए प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाइयों का स्टॉल भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म सभा की ओर से प्रतिदिन शाम 7:30 बजे आरती का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सभा के महासचिव सुधीर बिंदलस, चेयरमैन बृज मोहन और प्रबंधक राजेश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed