फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Karandeep won a silver medal at the boxing championship.

Ambala News: बॉक्सिंग चैंपियनशिप में करनदीप ने जीता रजत पदक

Tue, 08 Sep 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 08 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Karandeep won a silver medal at the boxing championship.
सीबीएससी नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता करनदीप ​सिंह ट्राफी दिखाते हुए। प्रवक - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के मुक्केबाज करनदीप ने सीबीएससी नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया है। जींद में तीन से छह सितंबर तक आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में करनदीप ने अंडर-14 आयु वर्ग के 46 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते हुए यह उपलब्धि दर्ज की और जिले का मान बढ़ाया।
करनदीप अंबाला कैंट स्थित वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में बॉक्सिंग कोच संजय कुमार के मार्गदर्शन में नियमित और कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। अपनी लगन, अनुशासन और बेहतरीन खेल के चलते उन्होंने लगातार विभिन्न खेल मंचों पर पदक हासिल किए हैं। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत उनका चयन आगामी सीबीएससी नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी करनदीप ने भिवानी में आयोजित एसजीएफआई स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक तथा सोनीपत में हुई डीएवी हरियाणा रीजन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। कोच संजय कुमार ने खिलाड़ी की सराहना करते हुए कहा कि करनदीप एक बेहद मेहनती और अनुशासित मुक्केबाज हैं। नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प के साथ वह भविष्य में राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अंबाला और प्रदेश का नाम रोशन करने का दम रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनदीप की इस सफलता पर पुलिस डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य, खेल विभाग, शिक्षकों, परिजनों तथा वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के प्रशिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed