फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Resolved to bring new light to eye patients.

Ambala News: नेत्र रोगियों को नई रोशनी देने का लिया संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Resolved to bring new light to eye patients.
भजन संध्या में उप​स्थित महिलाएं। संस्था
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में भक्ति और समाज सेवा का संगम देखने को मिला। श्री कृष्ण भक्ति प्रचार समिति की ओर से दो कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें एक ओर जहां दर्जनों नेत्र रोगियों को नई रोशनी देने का संकल्प लिया गया, वहीं दूसरी ओर भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
सायं 7 बजे से अग्रसेन चौक के पास स्थित शगुन बैंक्वेट में भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या में दिल्ली से पधारे गायक महावीर शर्मा, मुंबई से जतिन विनोद अग्रवाल और अंबाला शहर के विवेक सबलोक गोविंद ने अपनी मधुर आवाज में एक से बढ़कर एक श्याम भजन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को कृष्णमय कर दिया। भजनों की धुनों पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नाचने लगे। कार्यक्रम के समापन पर समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

भजन संध्या से पूर्व समिति द्वारा पुराने सिविल अस्पताल के सामने स्थित श्री राधे श्याम मंदिर में 18वें निशुल्क आंखों के जांच एवं ऑपरेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ समाजसेवी एवं उद्योगपति मुकेश एबट ने किया। शिविर में लीलावती अस्पताल के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत माथुर एवं उनकी टीम ने 67 मरीजों की आंखों की गहन जांच की और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित 25 मरीजों को चिन्हित किया गया, जिनके ऑपरेशन लीलावती अस्पताल में निशुल्क किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन संध्या में उपस्थित महिलाएं। संस्था

भजन संध्या में उपस्थित महिलाएं। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed