फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The son and daughter-in-law threw the elderly woman out of the house after a quarrel.

Ambala News: बेटे व बहू ने लडाई झगड़ा कर वृद्धा को घर से निकाला

Tue, 08 Sep 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 08 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The son and daughter-in-law threw the elderly woman out of the house after a quarrel.
छावनी के उपमंडल भवन में आयोजित समाधान​ ​शिविर में ​शिकायत सुनती एसडीएम कनिका गोयल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के उपमंडल भवन में सोमवार को समाधान शिविर आयोजित हुआ, जिसमें बेटे-बहू की ओर से झगड़ाकर वृद्धा को घर से बाहर निकालने और जमीन की निशानदेही पर कब्जा दिलाने सहित दो शिकायतें आई। शिविर में एसडीएम कनिका गोयल ने शिकायतें सुनीं। उन्होंने एक शिकायत को डीएसपी और दूसरी शिकायत को नायब तहसीलदार को जांच करने के निर्देश दिए।
शिविर में छावनी के सूर्य नगर निवासी बुजुर्ग महिला सुदामा ने अपने ही पुत्र सुधीर कुमार और बहू मनजीत पर प्रताड़ित करने और मकान पर कब्जा करने, धमकी देने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि बेटे-बहू ने लड़ाई-झगड़ा कर घर से निकाल दिया। वह अपने दूसरे छोटे बेटे प्रदीप कुमार के पास आकर रहने लगी थी। अब बहू और बेटा प्रताड़ित कर रहे हैं और मकान को जबरन अपने नाम करवाने का दबाव बना रहे हैं। वृद्धा ने दोनों को घर से बेदखल कर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन

--------
भूमि की निशानदेही करवाकर पुलिस सुरक्षा में कब्जा दिलवाया जाए
कलरहेडी निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि गांव में उनकी जमीन है। लगभग पांच वर्ष पूर्व जमीन पर सफेदे के पेड़ लगवाए थे। बची हुई जमीन पर भी सफेदे के वृक्ष लगाने के लिए लगभग छह महीने पहले कानूनगो रण सिंह से जमीन की निशानदेही करवाई गई थी तथा अपने पिलर लगवा लिए गए थे। कुछ लोगों ने हमारी खाली जमीन पर उपले थापने का काम शुरू किया था। अब जब हमने पैमाइश करवाकर अपनी जमीन का कब्जा लेना चाहा, तो उन्होंने जमीन पर अपना कब्जा जताने की नीयत से मेरे पर झूठे आरोप लगाए हैं तथा पुलिस में झूठी शिकायत कर दी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed