फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kanwariyas will have to register themselves at the nearest police station before the journey

Ambala News: कांवड़ियों को यात्रा से पहले नजदीकी थाने में करवाना होगा पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:37 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas will have to register themselves at the nearest police station before the journey
अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत
अंबाला। सावन महीने की शुरुआत से ही कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। इसके लिए अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कांवड़ लेने जाने वाले भक्तों से पहले नजदीक थाने में पंजीकरण करवाने और बिना आईडी कार्ड के यात्रा न करने की अपील की। उन्होंने श्रद्धालुओं को नशे से दूरी बनाकर रखने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हथियार ले कर चलने पर पाबंदी है और यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि देखा जाता है कि सावन महीने में हरिद्वार से गंगाजल लाने वालों की संख्या काफी रहती है। युवाओं से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं कांवड़ लेकर आती हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कांवड़िए अपने साथ भाले, त्रिशूल या किसी अन्य प्रकार के हथियार साथ लेकर न जाएं। इसके अलावा संस्था को शिविर लगाने से पहले पुलिस को सूचित करने व सड़क के बाएं तरफ (लेफ्ट) में निर्धारित दूरी पर शिविर लगाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed