फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kamaljeet honored with President's Bronze Medal

Ambala News: कमलजीत प्रेसिडेंट ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित

Sun, 14 Dec 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 14 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Kamaljeet honored with President's Bronze Medal
देहरादून। हरियाणा के अंबाला निवासी कमलजीत को 157वीं पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने प्रेसिडेंट ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया। उनके लिए यह सम्मान केवल एक पदक नहीं, बल्कि उनके पिता के अधूरे सपने और दादा की प्रेरणादायक कहानियों की जीवंत याद है। बीते वर्ष हार्ट अटैक से उनके पिता का निधन हो गया था। वे हरियाणा रोडवेज में चालक के पद पर कार्यरत थे और मन से चाहते थे कि उनका बेटा भारतीय सेना में अफसर बने।
विज्ञापन



कमलजीत बताते हैं कि बचपन से ही उनके दादाजी, जो पेशे से किसान थे, उन्हें सेना से जुड़ी वीरता की कहानियां सुनाया करते थे। उन्हीं कहानियों ने उनके मन में देश सेवा का बीज बोया। जब मंच पर खड़े होकर वे अपने पिता और दादा को याद कर रहे थे, तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उस भावुक पल में उनके साथ मौजूद उनकी बहन अमनप्रीत कौर और माता राजवीर भी स्वयं को रोक नहीं सकीं। कमलजीत ने कहा कि उन्होंने अपने दादा और पिता की अथक मेहनत और सादगी को ही अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बनाया। उनकी बहन अमनप्रीत कौर ने बताया कि उनके दादा और पिता दोनों ही कबड्डी खिलाड़ी थे और हमेशा बच्चों को खेल और अनुशासन के लिए प्रोत्साहित करते थे। अमनप्रीत ने गर्व से कहा, कमलजीत हमारे खानदान के पहले सैन्य अफसर हैं। यह हमारे परिवार ही नहीं, पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed