फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kalu Majra lacks basic amenities

Ambala News: कालू माजरा में नहीं मूलभूत सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kalu Majra lacks basic amenities
अंबाला सिटी में नगर निगम के अधीन कालू माजरा गांव में गंदगी व जोहड़ के हालात। संवाद - फोटो : आंख अस्पताल में यही होंगी निशुल्क जांचे।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छह साल पहले अंबाला सिटी के 11 गांव नगर निगम में शामिल हुए थे लेकिन ये अब तक मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। इनमें निजामपुर, घेलकलां, घेलखुर्द, डंगडेहरी, लिहारसा, लोहगढ़, मानकपुर, देवीनगर और डडियाना सहित कालू माजरा गांव शामिल हैं। इनमें से कालू माजरा ऐसा गांव है जो सबसे छोटा है, यहां मात्र 50 के करीब घर हैं और आबादी भी दो से तीन हजार के बीच है।
इन गांवों को नगर निगम ने कागजों में तो अपने खाते में शामिल कर लिया, लेकिन आज भी यहां मूलभूत सुविधाओं की काफी कमी है। न तो पानी निकासी की उचित व्यवस्था है और न ही सड़कें, जबकि सीवर का तो नाम निशान ही नहीं हैं।
विज्ञापन

लोग गंदगी भरे माहौल में जीने को मजबूर हैं। नालियों में आज भी गंदा पानी बहता है जो गांव में मौजूद जोहड़ों में समाता है और यहां से हमेशा ग्रामीणों को बदबू आती रहती है। कालू माजरा गांव के लोगों ने बताया कि लोग मेहनत-मजदूरी करने वाले हैं। सुबह जाकर शाम को घर वापस आते हैं और जो कुछ लोग घर में अपना काम धंधा करते हैं, उन्हें सारा दिन बिताना मुश्किल हो जाता है हालांकि गांव में एक ट्यूबवेल भी है। इससे ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed