फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kabaddi: Shahzadpur block stood first and Ambala block one stood second in Under-17

कबड्डी : अंडर-17 में शहजादपुर खंड प्रथम व अंबाला खंड वन द्वितीय रहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 03:47 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi: Shahzadpur block stood first and Ambala block one stood second in Under-17
शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में वालीबॉल में ​भिड़ते हुए ​खिलाड़ी। संवाद
अंबाला सिटी। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में सोमवार को अंडर-17 व 19 की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कों के कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल और बॉस्केटबॉल के मुकाबले करवाए गए। इससे पूर्व खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने किया। अंडर-17 में शहजादपुर खंड प्रथम, अंबाला खंड वन द्वितीय रहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह खेल भावना से खेलें और राज्य स्तर पर जाकर जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लिया और उनको प्रोत्साहित किया। इस मौके पर सहायक शिक्षा अधिकारी खेल अमरिंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का आभार जताया। यह खेल प्रतियोगिताएं जिला खेल सचिव अंजना बजाज की देखरेख में करवाई गई। इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी अशोक राणा, राजकीय स्कूल मोहड़ा प्रधानाचार्या अंजना बजाज, राजकीय कन्या विद्यालय मॉडल टाउन के प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह, प्रधानाचार्य राजेश पराशर, सरोज, संजीव ने भी खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर डीपीई मलकीत सिंह, डीपीई गुरदेव सिंह, डीपीई विशाल, सेठी लाल, पीजीटी जगतार सिंह, हरविंद्र सिंह टोनी, पीटीआई मोनिका, डीपीई ओंकार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
आज लड़कियों की आयुवर्ग-17 व 19 की होंगी प्रतियोगिताएं
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में मंगलवार को लड़कियों की अंडर-17 व 19 की खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इस खेल प्रतियोगिता में जिले भर से राजकीय व निजी स्कूल की खिलाड़ी भाग लेंगी। प्रतियोगिता में खंड स्तर पर विजेता खिलाड़ी दमखम दिखाएंगी। बुधवार को लड़कों के एथलेक्टिस के मुकाबले करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता का यह रहा परिणाम
- खो-खो : अंडर-17 में अंबाला खंड टू की टीम प्रथम और नारायणगढ़ खंड की टीम द्वितीय रही। इसी तरह अंडर-19 में अंबाला खंड टू की टीम प्रथम रही और शहजादपुर की टीम द्वितीय रही।

- कबड्डी : अंडर-19 में नारायणगढ़ खंड वन प्रथम और शहजादपुर खंड द्वितीय रहा।
-वालीबॉल : अंडर-17 में शहजादपुर खंड प्रथम, अंबाला खंड वन द्वितीय, अंडर-19 में नारायणगढ़ प्रथम और बराड़ा खंड द्वितीय रहा।
- फुटबाल : अंडर-17 में अंबाला खंड टू प्रथम और अंबाला खंड वन द्वितीय और अंडर-19 में अंबाला खंड टू प्रथम और अंबाला खंड वन द्वितीय रहा।

शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में वालीबॉल में भिड़ते हुए खिलाड़ी। संवाद

शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में वालीबॉल में भिड़ते हुए खिलाड़ी। संवाद

शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में वालीबॉल में भिड़ते हुए खिलाड़ी। संवाद

शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में वालीबॉल में भिड़ते हुए खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed