फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   JJP will run membership campaign in the state, target of connecting four and a half lakh people

प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाएगी जजपा, साढ़े चार लाख लोगों का जोड़ने का लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
JJP will run membership campaign in the state, target of connecting four and a half lakh people
जननायक जनता पार्टी ने अगले एक महीने में राज्य में साढ़े 4 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अंबाला कैंट में हुई पार्टी की राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में कार्यकर्ताओं को 13 मार्च से 13 अप्रैल के बीच हर विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही अजय सिंह चौटाला पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सभी 90 हलकों का दौरा करेंगे।
विज्ञापन

अंबाला छावनी में बीपीएस प्लेनेटोरियम हॉल में आयोजित जजपा संयुक्त कार्यकारिणी की बैठक के दौरान यह वरिष्ठ नेताओं ने देश और प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा करते हुए यह लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जजपा का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जजपा ग्रामीण क्षेत्र में पहले से ही मजबूत है। अब पार्टी को शहरी क्षेत्रों में मजबूत बनाना है और इसके लिए नगर निकाय चुनाव सुनहरा अवसर है। अजय चौटाला ने कहा कि अब पार्टी को शहरी क्षेत्रों में पूरा स्नेह मिल रहा है, जिसे हमें मजबूती के साथ और बढ़ाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी आह्वान किया कि पार्टी को शहरों में मजबूत कर वोट बैंक 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 51 प्रतिशत तक लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अजय सिंह चौटाला ने 13 मार्च को अपने जन्मदिन को नशे के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ते हुए ‘नशा मुक्ति दिवस’ के रूप में मनाने का आह्वान पार्टी कार्यकर्ताओं से किया। उन्होंने कहा कि आज हमें नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की जरूरत है। इसलिए 13 मार्च को सभी नशा मुक्ति दिवस मनाएं। इसके साथ-साथ जन सरोकार से जुड़े कार्य जैसे रक्तदान, गरीबों की सहायता आदि जैसे भी कार्य करें। वहीं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं से अपने घरों, गाड़ियों, साइकिल, ट्रैक्टर, बैलगाड़ी आदि पर पार्टी का झंडा लगाने का अभियान छेड़ने को कहा।
उन्होंने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान तो पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा लेकिन जिन जगहों पर निकाय चुनाव हैं, वहां कार्यकर्ता और ज्यादा मेहनत करें। बुढ़ापा पेन्शन के बारे में फैलाए जा रहे भ्रम को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी बुजुर्ग को पेंशन पाने में दिक्कत हुई है तो कार्यकर्ता गांव या नजदीकी कसबे के अटल सेवा केंद्र पर जाकर उन बुजुर्गों का पहचान पत्र अपडेट करवाएं।
उनके अनुसार डिप्टी सीएम ने राज्य में सरसों और गेहूं की खरीद मंडियां दोगुनी कर दी गई हैं और जरूरत पड़ी तो इन फसलों की खरीद समय से पहले की जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता तेलूराम जोगी, अनंतराम तंवर, चेयरमैन एवं विधायक रामकरण काला, विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, शीला भ्याण, बहन फूलवती, पूर्व विधायक सूरजभान काजल, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अंबाला प्रभारी कुलदीप सिंह मुलतानी इत्यादि नेता मौजूद रहे।
जजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने सभी जिलों के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पार्टी के सामान्य सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर हर वर्ग, हर क्षेत्र के लोगों को पार्टी से जोड़ें और 13 मार्च से 13 अप्रैल के बीच प्रदेश भर में साढ़े चार लाख लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं। उन्होंने आगामी नगर निकाय चुनाव के संबंध में कहा कि पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और कार्यकर्ता सभी चुनावी शहरों में तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने गठबंधन सरकार का 75 प्रतिशत रोजगार कानून, पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत और राशन डिपुओं में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी जैसे कई ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए आभार व्यक्त किया।

उधर, जजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़ व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पिछले दिनों प्रदेश भर में सफाई अभियान की शुरुआत की गई थी, जिसमें जजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि जजपा राजनीतिक पार्टी होने के साथ-साथ जन सरोकार के कार्यों में अपनी पूरी भागीदारी रखती है। राज्य मंत्री अनूप धानक, विधायक ईश्वर सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी ने आह्वान किया कि हमें सबको साथ लेकर आगे बढ़ना हैं और पार्टी को मजबूती प्रदान करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed