{"_id":"69026e3521da3710200c839c","slug":"jewelry-theft-mystery-solved-on-saryu-yamuna-express-ambala-news-c-36-1-amb1001-152085-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सरयू-यमुना एक्सप्रेस में चोरी हुए गहनों की गुत्थी सुलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सरयू-यमुना एक्सप्रेस में चोरी हुए गहनों की गुत्थी सुलझी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सरयू-युमना एक्सप्रेस में चोरी हुए सोने के गहनों की गुत्थी को जीआरपी ने सुलझा लिया है। इस मामले के मुख्य आरोपी हिसार निवासी आर्यन को जीआरपी ने पकड़ लिया है। अब उसे दो नवंबर तक रिमांड पर लेकर चोरी हुए गहनों की बरामदगी को लेकर पूछताछ शुरू की गई है, इसके अलावा उसके अन्य सहयोगियों की भी जानकारी हासिल की जा रही है।
ऐसे आया पकड़ में : इस मामले को सुलझाने के लिए एसपी रेलवे ने उस पुरानी टीम को जिम्मेदारी सौंपी थी, जिन्होंने पूर्व में भी ट्रेन की चोरी की घटनाओं को सुलझाया था और इसमें एक नामी चोर गिरोह के सदस्यों को काबू किया था। टीम में एएसआई संजीव कुमार के साथ सुखबीर सिंह व मुख्य सिपाही ओमबीर को जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने जब इस घटना का आकलन किया तो तार फिर उसी चोर गिरोह तक पहुंचे और मुखबिरों की मदद से मुख्य आरोपी आर्यन को काबू कर लिया गया।