फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jewellery stolen from a woman travelling in a train

Ambala News: ट्रेन में सफर कर रही महिला के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Jewellery stolen from a woman travelling in a train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हजरत निजामुद्दीन से चंडीगढ़ जा रही ट्रेन संख्या 19307 में चोरी हो गई। चोर ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करके ले गया।
पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी चंडीगढ़ में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसे अब जीआरपी अंबाला कैंट स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर-25 निवासी साधना देवी ने बताया कि 27 फरवरी की रात वह अपने पति के साथ निजामुद्दीन से चंडीगढ़ के लिए सफर कर रही थीं। सफर के दौरान निजामुद्दीन स्टेशन से निकलने के बाद उनकी आंख लग गई। तड़के करीब 4:20 बजे जब ट्रेन अंबाला कैंट स्टेशन से चली, तो उनकी नींद खुली। उन्होंने देखा कि उनका लेडीज पर्स गायब था, जिसमें सोने और चांदी के कीमती आभूषण रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, चोरी हुए पर्स में करीब 50 ग्राम सोने के 7 पीस (गोल्ड चैन, अंगूठी, गले का सेट, कान के झुमके व नाक की लौंग) और चांदी के 11 पीस (दो सेट पायल, एक ब्रेसलेट और 6 बिछुआ) मौजूद थे। शिकायतकर्ता ने संदेह जताया है कि वारदात अंबाला कैंट स्टेशन के आसपास अंजाम दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed