{"_id":"86313dd1917563f1305d798486ee242c","slug":"jewellary-one-and-half-lakh-rupees-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़ ज्वेलरी और सवा लाख उड़ाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का शीशा तोड़ ज्वेलरी और सवा लाख उड़ाए
अंबाला/ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के ऊना से अंबाला सिटी में शॉपिंग के लिए आए एक परिवार की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए की ज्वैलरी व महिला का पर्स चोरी कर लिया। वारदात उस समय हुई, जब कार बस स्टैंड के पास पार्किंग में खड़ी थी। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति सुनील की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस चौकी नंबर तीन इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि हिमाचल के ऊना का रहने वाला सुनील अपने परिवार के साथ कपड़ा मार्केट में शॉपिंग के लिए आया था। व्यक्ति ने रविवार सुबह अपनी कार बस स्टैंड पार्किंग में खड़ी की थी। लेकिन जब परिवार शॉपिंग के बाद वापिस लौटा तो देखा कि कार का पिछला शीशा टूटा हुआ था और कार में रखी लाखों रुपए की ज्वैलरी, महिला का पर्स व अन्य जरूरी सामान गायब था।
सामान गायब देखने की परिवार एकदम सन रह गया। तभी इस वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। पुलिस अनुसार कार से गायब सामान में करीब सवा लाख रुपए सोने की ज्वैलरी बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।