फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jewelery and cash including engagement ring stolen two months before sister's wedding

बहन की शादी के दो माह पहले ही सगाई की अंगूठी सहित जेवर व नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash including engagement ring stolen two months before sister's wedding
अंबाला। बहन की दो माह बाद शादी के लिए हजारों की नकदी व जेवरात जोड़कर जमा किया लेकिन चोर वीरवार की देररात को चोरी कर ले गए। हैरानी की बात यह है कि पूरा परिवार घर पर ही सो रहा था और उन्हें भनक तक नहीं लगी। छावनी के बीडी फ्लोर मिल के पीछे हुई घटना का खुलासा सुबह हुआ जब परिवार के लोगों की आंख खुली। सामान अस्त-व्यस्त व गायब था। घटनास्थल के मुआयने के बाद महेशनगर थाने में चोरी का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बीडी फ्लोर मिल के पीछे अमरपुरी में रहने वाले अक्षय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की विगत माह ही सगाई हुई है और दो माह बाद ही उसकी शादी होनी है। इसके लिए ही उन्होंने घर पर करीब 20 हजार की नकदी, बहन की सगाई के बाद मिली अंगूठी सहित जेवरात रखा हुआ था। रात के समय परिवार के साथ घर में सो रहा था। सुबह आंख खुली तो अलमारी खुली और सारा सामान बिखरा था। इसके अलावा रजिस्ट्री भी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed