फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jaundice spreads in village Milk Shekhan, 15 people sick

गांव मिल्क शेखां में पीलिया ने पसारे पैर, 15 लोग बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Jaundice spreads in village Milk Shekhan, 15 people sick
बराड़ा। गांव मिल्क शेखां में पिछले करीब चार पांच दिन से पीलिया का प्रकोप फैलता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के 15 से 20 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें अधिकतर बच्चे बीमार हैं। इनकी उम्र करीब सात वर्ष से 12 वर्ष के बीच है। इसके अलावा ग्रामीणों में भी पीलिया के लक्षण नजर आ रहे हैं। इससे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल से सप्लाई हो रहे पानी को ग्रामीण बीमारी की वजह मान रहे हैं। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग मंगलवार को हरकत में आया और गांव में पानी की सैंपलिंग करवाई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अभी पीलिया है या अन्य बीमारी है, इसकी बुधवार को जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीण गुरनाम सिंह, संजीव, गुरदीप, रामपाल, संदीप, मायाराम, सुरजीत सिंह, सुरजीत कुमार व रामकुमार ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांच कराए जाने की मांग की है। बीमार होने वालों में मयंक, तमन्ना, लवप्रीत, पूजा, परमजीत, राधिका, अनमोल, संजना, अंजलि समेत अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल्क शेखां गांव में कई लोगों को पीलिया होने की सूचना मिली है। इस संबंध में तुरंत टीम को पानी की सैंपलिंग के लिए भेज दिया गया था। पानी में कोई कमी नहीं पाई गई। अभी गांव में कितने लोग बीमार हैं, इसका नहीं पता लगा है। इसके अलावा कोई मरीज अभी तक सीएचसी में नहीं आया है। बुधवार को टीम भेजकर लोगों की जांच करवाई जाएगी।
प्रतीक शर्मा, एसएमओ, बराड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed