फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jammu-Katra rail section closed due to rain, operation of 24 trains affected

Ambala News: बारिश के कारण जम्मू-कटरा रेल खंड बंद, 24 ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Jammu-Katra rail section closed due to rain, operation of 24 trains affected
अंबाला। बारिश के कारण जम्मू से कटरा की तरफ जाने वाला रेल खंड प्रभावित हो गया है इसलिए रेलवे ने ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी है। मंगलवार को भी कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते के स्टेशनों पर रोककर रद कर दिया गया तो कुछ का बीच रास्ते के स्टेशन से पुन: संचालन किया गया। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि बारिश के कारण उक्त रेल खंड पर चलने वाली 18 ट्रेनों को पूर्ण तौर पर रद्द कर दिया गया है और छह को बीच रास्ते रोककर पुन: चलाया गया है।
विज्ञापन


यह ट्रेनें रहीं रद
ट्रेन नंबर 20434 कटरा-सूबेदारगंज एक्सप्रेस, 74910 उधमपुर-पठानकोट, 14610 कटरा-ऋषिकेश, 22402 उधमपुर-दिल्ली, 12446 कटरा-नई दिल्ली, 16032 कटरा-चेन्नई, 22462 कटरा-नई दिल्ली को रद किया गया। इसी प्रकार 14503 कालका-कटरा, 22461 नई दिल्ली-कटरा, 74907 पठानकोट-उधमपुर, 14609 ऋषिकेश-कटरा, 22477 व 78 नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत, 12238 जम्मूतवी-वाराणसी, 22440 व 39 कटरा-नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत, 12445 नई दिल्ली-कटरा और ट्रेन नंबर 20433 सूबेदारगंज-कटरा एक्सप्रेस को रद किया गया।
विज्ञापन


बीच रास्ते रद व संचालित ट्रेनें
ट्रेन नंबर 22317 सियालदाह-जम्मूतवी को लुधियाना स्टेशन पर रद किया गया। इसी प्रकार 22941 इंदौर-उधमपुर को जालंधर कैंट पर रद्द, 16031 चेन्नई-कटरा को मानावाला और ट्रेन नंबर 19416 कटरा-साबरमती एक्सप्रेस को चकरकवाला स्टेशन पर रद किया गया, जबकि ट्रेन नंबर 22318 जम्मूतवी-सियालदाह का संचालन लुधियाना से, 22942 उधमपुर-इंदौर का संचालन जालंधर कैंट से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed