फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   It is the duty of man to repay the debt of his ancestors: Acharya Dharmendra

पितृ ऋण चुकाना मनुष्य का कर्तव्य : आचार्य धर्मेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
It is the duty of man to repay the debt of his ancestors: Acharya Dharmendra
अंबाला सिटी के श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। शनिवार को सर्व पितृ अमावस्या पर उत्तरपथ स्थित श्रीराम मंदिर में एक विशेष आयोजन किया गया। इसमें अज्ञात और अनाथ दिवंगत आत्माओं को तिलांजलि व तर्पण अर्पित किया गया। जयतु भारतम् संस्था ने लगातार तीसरे वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया। आचार्य धर्मेंद्र कुमार के सानिध्य में पंचांग पूजा और विधि-विधान से कार्यक्रम शुरू हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तिल-जौ से तर्पण दिया गया। हवन-यज्ञ के माध्यम से समस्त जीवों की आत्मिक शांति और सद्गति की कामना की गई। आचार्य धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि पितृ ऋण चुकाना मनुष्य का परम कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि यह अनुष्ठान समाज में सुख-शांति और प्राकृतिक आपदाओं से क्षेत्र की रक्षा के लिए है। इस अवसर पर विहिप के बॉबी गोयल, आनंद प्रकाश, संजीव बंसल सहित कई शहरवासी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed