फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   It is difficult to breathe due to the filth in Patvi plant

Ambala News: एसबीआई का 1.49 लाख संपत्ति कर, डीडी से भुगतान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
It is difficult to breathe due to the filth in Patvi plant
संप​त्ति कर न देने पर अंबाला छावनी के बब्याल ​स्थित भारतीय स्टेट बैंक के भवन को सील करने पहुंचे
अंबाला। संपत्ति कर के लिए नगर निगम के बाद नगर परिषद भी एक्शन मोड में दिखाई दिया। सोमवार को नगर परिषद की टीम बब्याल स्थित एसबीआई बैंक पहुंची। जहां पर बकाया संपत्ति कर के लिए बैंक को सील करने की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

यह देख बैंक अधिकारी और कर्मचारी सकते में आ गए। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने विचार-विमर्श करते हुए मौके पर ही नगर परिषद के अधिकारियों को एक लाख 49 हजार 247 रुपये का डीडी काटकर दे दिया।
विज्ञापन

नगर परिषद सचिव राजेश कुमार ने बताया कि छावनी में कई लोगाें का पांच करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया है। जिसे लेकर 500 से ज्यादा लोगों को नोटिस भी दिए गए। लेकिन लोग संपत्ति कर को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। कुल पांच करोड़ रुपये से अधिक का संपत्तिकर लोगों को बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में नगर परिषद ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों की संपत्ति आइडी में कोई गलती है तो वह कार्यालय में आकर ठीक करवा लें और अपना बकाया संपत्ति कर जल्द से जल्द भर दें। अन्यथा नगर परिषद अधिकारी लोगों के भवन पर जाकर उन्हें सील करेंगे और मौके पर किसी की कोई सुनवाई नहीं होगी।

संपत्ति कर न देने पर अंबाला छावनी के बब्याल स्थित भारतीय स्टेट बैंक के भवन को सील करने पहुंचे

संपत्ति कर न देने पर अंबाला छावनी के बब्याल स्थित भारतीय स्टेट बैंक के भवन को सील करने पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed