फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   It is difficult for the public to come out of their homes, dogs are hunting

जनता का घरों से बाहर निकलना हुआ दुश्वार, कुत्ते बना रहे शिकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
It is difficult for the public to come out of their homes, dogs are hunting
शहर भर की गलियों में घूम रहे कुत्तों की तादाद कम होने का नाम नहीं ले रही है। लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। गलियों में घूम रहे कुत्ते जनता को अपना शिकार बना रहे हैं। यही नहीं सड़कों पर बैठे कुत्ते वाहनों के पीछे भागते भी देखे जा सकते हैं। वाहनों के पीछे भाग रहे कुत्तों के कारण दो पहिया वाहन चालक संतुलन खोकर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नगर निगम ने नसबंदी व नलबंदी के लिए जारी किया ठेका कब खत्म हो गया पता ही नहीं चला। क्योंकि शहर भर की कई कॉलोनियों में कुत्तों की तादाद पहले से कहीं ज्यादा हो रही है। जिनमें से कई कुत्ते तो आदमखोर हो चुके हैं। जो कि हर आने जाने वाले के पीछे भाग पड़ते हैं। दूसरी ओर अधिकारियों का कहना है कि नलबंदी व नसबंदी का ठेका खत्म हो चुका है। अब फिर से ठेका लगाया जाएगा। उसके बाद ही कुछ किया जा सकता ह़ै।
विज्ञापन

मैं किसी काम से दुकान पर जा रही थी, अचानक एक कुत्ता आकर मुझ पर झपट पड़ा। शुक्र है कि वहां कई लोग मौजूद थे। नहीं तो मेरे साथ कुछ भी हो सकता था। हमारी कॉलोनी में कुत्तों की भरमार होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रजनीश कौर।
बलदेव नगर से आ रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल के पीछे कुत्ते लग गए। उन्होंने मुझे काट लिया। इसके बाद अब अस्पताल में दूसरा टीका लगवाने आया हूं। कुत्ते इतने ज्यादा हो गए हैं कि बचना संभव नहीं है।
- जितेंद्र सिंह।
हम सेक्टर-10 में रहते हैं। मेरा बेटा बाहर खेल रहा था, उसे कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते ने शनिवार सुबह ही काटा था। पूरे सेक्टर में कुत्तों की भरमार है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। बाहर निकलना दुश्वार हो चुका है।
- रोहित।
काम से घर से निकली ही थी कि दो तीन कुत्ते सामने से आ रहे थे। नजदीक पहुंचने पर एक कुत्ते ने मुझ पर हमला कर दिया और मेरी टांग पर काट खाया। मेरे चिल्लाने की आवाज सुुन कर लोगों ने कुत्ते से छुड़वाया।

- राज कुमारी।
ठेकेदार द्वारा करीब 3700 कुत्तों की नसबंदी व नलबंदी की गई है, लेकिन सही से काम न होने के कारण ठेका रद्द कर दिया गया। अब फिर से ठेका लगाया जाएगा, उसके बाद ही कुछ किया जा सकता ह़ै।
- मदन लाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed