{"_id":"639cc24de19a3e76d928e6a9","slug":"it-is-a-matter-of-pride-and-pride-that-the-soldiers-made-pakistan-kneel-down-in-the-1971-war-ambala-news-knl130866777","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 1971 की लड़ाई में फौजियों ने पाकिस्तान के घुटने टिकाए, यह गर्व और गौरव की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 1971 की लड़ाई में फौजियों ने पाकिस्तान के घुटने टिकाए, यह गर्व और गौरव की बात
विज्ञापन
अंबाला। विजय दिवस पर शुक्रवार को प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पूर्व की कांग्रेस सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 16 दिसंबर 1971 को भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भारत के जांबाज फौजियों ने पाकिस्तान के घुटने टिका दिए थे। सेना ने उनको सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया था। लगभग 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को युद्धबंदी के तौर पर गिरफ्तार किया गया था। यह बहुत ही गर्व व गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि अफसोस है जो हमने लड़ाई के मैदान में जीता, उस वक्त के हमारे राजनेताओं ने चर्चा के टेबल पर हरा दिया। उन्होंने कहा कि उस वक्त की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 93 हजार पीओडब्ल्यू को छोड़ दिया। जिनको लेकर पाकिस्तान की जनता का बहुत दबाव था। उस वक्त उनके बदले में हम पाकिस्तान ओक्यूपाईड कश्मीर का बदला ले सकते थे। हम अपनी अन्य मांगें मनवा सकते थे लेकिन हमने उनको ऐसे ही छोड़ दिया। यह एक बड़ी ऐतिहासिक गलती है, जिसका आज तक देश नुकसान उठा रहा है।
गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए लाया जाएगा हकोका बिल
गृहमंत्री ने कहा कि हमने संगठित अपराध पर शिकंजा कसने के लिए पहले भी हकोका बिल पास किया था। जब उस बिल को केंद्र में मंजूरी के लिए भेजा तो उस पर कुछ आपत्तियां लगाई और पिछले सदन के दौरान हमने उसको रिपिल कर दिया था। उन्होंने कहा कि अब दोबारा से इस बिल में कमियों को दूर करके लाया जा रहा है, ताकि संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों (गैंगस्टरों) पर पुलिस के हाथ मजबूती से पकड़ बना सकें।
विज्ञापन
बिहार में जहरीली शराब पीने से हुई मृत्यु, नीतिश सरकार फेल
बिहार में जहरीली शराब पीने से मरने वाले लोगों के संबंध में विज ने कहा कि नीतिश कुमार के बारे में कुछ कहना उचित नहीं हैं क्योंकि वह तो डाल-डाल के पंछी हैं। कल तक वह शराब पीने को गलत बताते थे और गलत मानते थे इसलिए उन्होंने शराबबंदी की। अब उनका फेलियर हो गया तो बात जनता पर छोड़ रहे हैं। बात उनको अपने ऊपर लेनी चाहिए, अपनी कमजोरी पर लेनी चाहिए।