फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ISI monitors army activities on rail and road routes

Ambala News: रेल और सड़क मार्ग पर सेना की गतिविधियाें पर आईएसआई की नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
ISI monitors army activities on rail and road routes
अंबाला। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के भारत के खिलाफ नापाक मंसूबे और साजिशों के अंजाम देने के लिए तैयार नया ब्लू प्रिंट बेहद चिंताजनक है। सरहद पार से आईएसआई तीसरी आंख यानी सोलर कैमरों के जरिये सेना के ठिकानों के साथ-साथ उनकी रेल व सड़क मार्ग से हो रही हर मूवमेंट पर नजर रख डिजिटल मैपिंग तैयार कर रहा था।
विज्ञापन

हालांकि दिल्ली की सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते इसका भंडाफोड़ कर देश विरोधी ताकतों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है लेकिन अब देखना यह है कि तीसरी आंख से आईएसआई अभी तक क्या-क्या जानकारी हासिल कर चुका है और कहीं तो यह कैमरे नहीं लगे। बता दें कि अंबाला के नेशनल हाईवे से दो संदिग्ध व बकनौर एयरफोर्स के पास एक व सोनीपत के रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध कैमरा मिला था।
विज्ञापन

सोलर पैनल से लैस कैमरों का इंस्तेमाल, सिम के जरिये डाटा हो रहा था ट्रांसफर : जांच में सामने आया है कि आईएसआई द्वारा इस नेटवर्क के तहत ऐसे कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा था जो सिम कार्ड और सोलर पैनल से लैस हैं, इसके जरिए पाकिस्तान में बैठे आकाओं को सैन्य ठिकानों और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों का लाइव डेटा भेजा जा रहा था। चूंकि ये कैमरे सोलर पावर से चलते हैं, इसलिए इन्हें बिजली की जरूरत नहीं होती और ये लंबे समय तक सक्रिय रह सकते हैं। सभी जगह पकड़े गए कैमरे इसी तर्ज पर तैयार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed