फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   IPS suicide case impacts police weightlifting competition postponed for the second time

Ambala News: आईपीएस सुसाइड केस का असर, पुलिस की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता दूसरी बार स्थगित

Sun, 12 Oct 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 12 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
IPS suicide case impacts police weightlifting competition postponed for the second time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। युवाओं को नशा छोड़कर खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली पुलिस की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता एक बार फिर स्थगित हो गई है। यह प्रतियोगिता 12 अक्तूबर को सिटी के पुलिस लाइन डीएवी स्कूल में आयोजित होनी थी। जबकि प्रतियोगिता के लिए जिलाभर से 200 वेटलिफ्टर ने अपना पंजीकरण करवाया था। पहले 29 सितंबर को होनी थी और फिर स्थगित कर 12 अक्तूबर की तिथि निश्चित कर दी थी। ऐसे में पुलिस विभाग की तरफ से वेटलिफ्टरों को फोन पर हरियाणा के सीनियर आईपीएस अफसर वाई पूरन कुमार के आत्महत्या करने का हवाला दिया जा रहा है, उनके शोक में इस प्रतियोगिता को स्थगित किया जा रहा है। जबकि इस प्रतियोगिता में अंबाला मंडल के आईजी पंकज नैन को बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल होना था साथ ही अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत भी शामिल होने थे।




पुलिस की पहली वेटलिफ्टिंग के लिए युवाओं में खासा उत्साह



उधर, पुलिस की ओर से पहली बार वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिता करवाने के लिए युवाओं में खासा उत्साह है। विभाग की तरफ से भी जिम व कॉलेजों में पोस्टर चस्पा कर प्रचार प्रसार किया गया था। संबंधित विभाग एनडीपीएस सैल की तरफ से सभी वेटलिफ्टर को फोन कर यह प्रतियोगिता स्थगित होने के बारे में सूचना दी जा चुकी है। पिछले बार देरी से सूचना मिलने के कारण काफी युवा देखने के लिए भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed