फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   IO suspended for not registering case

Ambala News: केस दर्ज नहीं करने पर आईओ सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
IO suspended for not registering case
गृहमंत्री को जमीन से संबं​धित ​शिकायत देता पलवल से आया फौजी। संवाद
अंबाला। कुरुक्षेत्र में तीन लोगों ने एलएनजेपी अस्पताल में इलाज के लिए गए एक व्यक्ति से तीन लोगों ने नगदी और मोटरसाइकिल छीन ली। इस संबंध में उसके शिकायत देने के बावजूद आदर्श थाने के आईओ ने केस दर्ज नहीं किया और उसे टालता रहा। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने तत्काल आईओ को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के बारवा गांव से आए शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ माह पूर्व वह कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में उपचार के लिए या था। वहां पर तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद नगदी और बाइक छीन ली। वह दो आरोपियों को पहचानता है। उसकी शिकायत एक आईओ के पास है और वह केस दर्ज करने के बजाय टाल रहा है।
विज्ञापन

गृहमंत्री अनिल विज ने इस मामले में कुरुक्षेत्र एसपी को फोन कर संबंधित आईओ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने तथा केस दर्ज कर छानबीन के निर्देश दे दिए। वे शुक्रवार को अपने निवास पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फौजियों को शिकायत लेकर यहां आना पड़े, ठीक नहीं
गृहमंत्री को पलवल से आए फौजी ने बताया कि उनकी जमीन पर कब्जे के मामले में पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की और उसे मजबूरी में बार-बार ड्यूटी छोड़ पलवल पुलिस के पास आना पड़ रहा है। गृहमंत्री बोले कि यहां अनिल विज बैठा है, तुम्हारी लड़ाई लड़ने के लिए। तुम्हें चिंता करने की जरूरत नहीं, इसके बाद उन्होंने पलवल एसपी को फोन मिलाते हुए कहा कि फौजियों को कार्रवाई कराने के लिए बार्डर पर अपनी ड्यूटी छोड़ यहां आना पड़े यह ठीक नहीं है। आप इस मामले में पुलिस की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कराते हुए फौजी को इंसाफ दिलाएं।

ठगी में एसआईटी से जांच के निर्देश
गृहमंत्री को हिसार से आए फरियादी ने जेसीबी बेचने के मामले में ठगी करने की शिकायत दी। इस पर उन्होंने एसपी हिसार को एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार करनाल से आए फरियादी ने चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं होने, पानीपत से आई महिला ने पति पर मारपीट के आरोप लगाए। अंबाला से आई विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने और बेटी होने के बाद उसे घर से निकालने, यमुनानगर से आई महिला ने दहेज उत्पीड़न मामले में कार्रवाई नहीं होने, करनाल से आई परिवार ने आत्महत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने, अंबाला सिटी निवासी परिवार ने लक्की ड्रा स्कीम के तहत उनसे साढ़े चार लाख रुपये की ठगी होने, हिसार निवासी किसान ने धोखे से उसका ट्रैक्टर दूसरे व्यक्ति के अपने नाम कराने, अंबाला सिटी छोटा माजरी निवासी फरियादी ने क्षेत्र से मोबाइल टावर को हटाने और अन्य कई शिकायतें गृह मंत्री अनिल विज के पास आई। सभी पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अंबाला छावनी के डीएसपी आशीष चौधरी और पड़ाव एसएचओ दिलीप कुमार मौजूद रहे।

गृहमंत्री को जमीन से संबंधित शिकायत देता पलवल से आया फौजी। संवाद

गृहमंत्री को जमीन से संबंधित शिकायत देता पलवल से आया फौजी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed