फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Invoking God through Tulsi Vivah: Pravesh Uniyal

तुलसी विवाह के माध्यम से भगवान का आह्वान : प्रवेश उनियाल

Sun, 02 Nov 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 02 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Invoking God through Tulsi Vivah: Pravesh Uniyal
पंडित प्रवेश उनियाल, श्री सनातन धर्म मंदिर, अंबाला छावनी।
अंबाला। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी, देवउठान एकादशी, देवउठनी ग्यारस अथवा प्रबोधिनी एकादशी आदि नाम से भी जाना जाता है। पंडित प्रवेश उनियाल बताते हैं कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को तुलसी पूजन एवं तुलसी विवाह का उत्सव भारत में मनाया जाता है। कार्तिक मास में जो मनुष्य तुलसी का विवाह भगवान से करवाते हैं उनके पिछले जन्मों के पाप नष्ट होते हैं। इस दिन से सभी शुभ कार्य विवाह, उपनयन आदि शुभ मुहूर्त देखकर प्रारंभ किए जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पद्मपुराण की कथा के अनुसार राजा जालंधर की पत्नी वृंदा के श्राप से भगवान विष्णु पत्थर बन गए। इस कारण भगवान को शालिग्राम भी कहा जाता है और श्रद्धालु इस रूप में भी भगवान की पूजा करते हैं। इस श्राप से मुक्ति पाने के लिए भगवान विष्णु को अपने शालिग्राम स्वरुप में तुलसी से विवाह करना पड़ा। तभी से कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को तुलसी विवाह का उत्सव मनाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ लोग एकादशी से पूर्णिमा तक तुलसी पूजन कर पांचवें दिन तुलसी विवाह करते हैं। शाम के समय तुलसी के पास गन्ने का भव्य मंडप बनाया जाता है उसमें शालिग्राम की मूर्ति रखते हैं और फिर विधि-विधान से विवाह संपन्न कराते हैं। मंडप, वर पूजा, कन्यादान, हवन और फिर प्रीति-भोज, पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ निभाया जाता है। इस दिन तुलसी के पौधे को यानी वधु को लाल चुनरी-ओढ़नी ओढ़ाई जाती है। तुलसी विवाह में सोलह शृंगार के सभी सामान चढ़ाने के लिए रखे जाते हैं। शालिग्राम को दोनों हाथों में लेकर यजमान वर के रूप में यानी भगवान विष्णु के रूप में और यजमान की पत्नी तुलसी के पौधे को दोनों हाथों में लेकर अग्नि के सात फेरे लेते हैं। विवाह के पश्चात प्रीतिभोज का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed