फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Invitation for Pran Pratistha Mahotsav reached 506 villages

Ambala News: प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए 506 गांवों तक पहुंचा आमंत्रण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Invitation for Pran Pratistha Mahotsav reached 506 villages
गांव मुलाना में निमंत्रण पत्र सौंपते बजरंग दल मुलाना के सदस्य।
अंबाला सिटी। भगवान श्रीराम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में अंबाला जिला चारों विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी छह खंडों के 506 गांवोंं में निमंत्रण बांटे। विश्व हिंदू परिषद के सदस्य दिन-रात भगवान श्रीराम चंद्र के अयोध्या में मंदिर महोत्सव के कार्यक्रम में श्रद्धापूर्वक जुटे हैं।
विज्ञापन

इसी महोत्सव के लिए अंबाला जिला में भगवान श्रीराम लला जी के भगवा ध्वज भी लगाए जा रहे हैं। इस महोत्सव के लिए जिले भर में श्रीराम भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में जिले के तकरीबन सभी मंदिरों में मंदिर कमेटियों और धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की ओर से विभिन्न प्रकार से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में भंडारे आए दिन लगाए जा रहे हैं और यह सिलसिला 22 जनवरी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

कर रहे हैं अक्षत वितरण : भानू
बजरंग दल मुलाना से जिला संयोजक भानू प्रताप सिंह ने बताया कि भगवान श्री राम लला का यह कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक मनाने के लिए जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, बीते कई दिनों से संस्था के पदाधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर अक्षत वितरण किया जा रहा है। भगवान श्री राम लला के इस महोत्सव में सभी को श्रद्धापूर्वक भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली मनाने की कर रहे अपील : सचिन
बजरंग दल में हिंदू विद्यार्थी प्रमुख सचिन ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भव्य कार्यक्रम के लिए जिला के सभी हिन्दू विद्यार्थी प्रमुख बजरंग दल के कार्यकर्ता इस महोत्सव के लिए दिनरात काम कर रहे हैं। सभी श्रीराम भक्तों को इस महोत्सव को जिला स्तर पर मनाने का आग्रह किया जा रहा है। आगामी 22 जनवरी को दीपावली की तर्ज पर मनाए जाने की अपील की जा रही है।
लोगों को कर रहे प्रेरित : नैब
विश्व हिंदू परिषद के सदस्य नैब सिंह ने बताया कि भगवान श्रीराम का निमंत्रण नारायणगढ़ क्षेत्र में ढोल नगाड़ों के साथ दिया जा रहा है। हिन्दू विश्व परिषद के सभी सदस्य बड़े ही उत्साह के साथ घर-घर जाकर लोगों को इस महोत्सव में हिस्सेदारी लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मंदिरों में श्री रामायण जी के पाठ आदि के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जरूर करेंगे श्रीराम लला दर्शन : समीर
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष समीर गुप्ता ने बताया कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा जिला स्तर पर अक्षत वितरित किया जा रहा है, वहीं विशेष यह भी है कि जिला के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस महोत्सव का निमंत्रण श्रद्धा भाव से दिया गया है। जिला प्रशासनिक अधिकारी अपने समयानुसार एक बार अयोध्या पहुंचकर भगवान श्री राम लला के दर्शन जरूर करेंगे।
सभी निभाएं अपनी जिम्मेदारी : रितेंद्र
बजरंग दल के नगर संयोजक रितेंद्र राणा ने बताया कि भगवान श्री राम चन्द्र के इस भव्य महोत्सव के लिए जहां जिला स्तर पर बजरंग दल के कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों से काम कर रहे हैं। वहीं शहर के विभिन्न बाजारों में भी स्थानीय दुकानदारों को निमंत्रण पत्र दिया जा रहा है। इस महोत्सव के लिए अंबाला जिला के सभी क्षेत्रों के मुख्य बाजारों में निमंत्रण देने का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है। -

लगा रहे भंडारे : केवल
बजरंग दल के सह संयोजक केवल कृष्ण सेठी ने बताया कि शहर के सभी मंदिर भवनों में प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं भगवान राम लला के इस कार्यक्रम को लेकर विभिन्न प्रकार से भंडारे भी लगाए जा रहे हैं। भगवान श्रीराम लला जी के इस महोत्सव को लेकर सभी श्रीराम भक्तों में खुशी का माहौल देखने में आ रहा है। कई धार्मिक संस्थाएं में इस कार्यक्रम में एकजुट होकर अपना सहयोग कर रही हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed