{"_id":"66689b4c5f9a7469cc0506f4","slug":"interested-in-textile-designing-along-with-studies-ambala-news-c-36-1-amb1003-124421-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पढ़ाई के साथ टेक्सटाइल डिजाइनिंग में रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पढ़ाई के साथ टेक्सटाइल डिजाइनिंग में रुझान
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के एमडीएसडी कॉलेज में कोर्स के साथ-साथ बीएससी फैशन एंड टेक्सटाइल डिजाइनिंग में विद्यार्थियों का रुझान देखने को मिल रहा है। जिले के अन्य कॉलेजों में यह कोर्स नहीं हैं। कॉलेज फैशन एंड टेक्सटाइल डिजाइनिंग का हब बनने को तैयार है।
कॉलेज में कोर्स कराने के साथ विद्यार्थियों को रोजगार के लिए भी तैयार किया जा रहा है और उनका प्रशिक्षण भी टेक्सटाइल से जुड़ी कंपनियों में कराया जा रहा है। यही नहीं विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान कर स्वरोजगार सृजन केंद्र में भी रोजगार के लिए तैयारी कराई जा रही है।
संस्थान में स्किल इनहांसमेंट और वेल्यु एडिड कोर्स भी करवाए जा रहे हैं। यह कॉलेज श्री सनातन धर्म सभा अंबाला शहर के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। संस्थान की ओर से मेधावी विद्यार्थियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति की भी सुविधा है।
विज्ञापन
हुनर पहचान विद्यार्थियों को आगे बढ़ाते हैं : प्रो. धनंजय
कॉलेज में स्वरोजगार सृजन केंद्र भी पिछले वर्ष से शुरू किया गया है। कॉलेज के प्रोफेसर धनंजय कुमार ने बताया कि केंद्र में कॉलेज के विद्यार्थियों का हुनर पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाया जा रहा है। कॉलेज में इस प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू हो गया है। कॉलेज में प्रतिभा अनुसार कार्य करने वाले विद्यार्थियों को सुविधा दी जा रही है ताकि वह स्वरोजगार के तौर पर अपना कार्य कर सकें। जैसे अगर कोई विद्यार्थी पढ़ाई के साथ ग्राफिक डिजाइनिंग में दिलचस्पी रखता है तो कॉलेज की तरफ से उसे इस फील्ड में आगे बढ़ने के लिए मदद की जा रही है। विद्यार्थी पार्ट टाइम में कंप्यूटर, ग्राफिक डिजाइनिंग, टेली का कार्य कर पैसा भी अर्जित कर रहे हैं। उनका टाइअप विभिन्न कंपनियों से करवाया जा रहा है। विद्यार्थियों का प्रशिक्षण भी कराया है। वहीं, यह कॉलेज 1980 में बना था। एमडीएसडी कॉलेज में 2022 तक लड़कियों के दाखिले होते थे और 2023 से लड़कों के लिए भी दाखिले कॉलेज में खुल गए थे।
कॉलेज में इन कोर्स में इतनी सीट
कोर्स सीट
बीए 160
बीकॉम 80
बीकॉम कंप्यूटर एवं वोकेशनल 30
बीएससी फैशन एवं टेक्सटाइल डिजाइनिंग 40
पीजीडीसीए 30
वर्जन
कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। विद्यार्थी 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज में स्किल इनहांसमेंट और वेल्यु एडिड कोर्स भी विद्यार्थियों को करवाए जा रहे हैं। यह कोर्स विद्यार्थियों को नौकरी में भी सहायक होंगे।
कर्मजीत कौर, प्राचार्य, एमडीएसडी कॉलेज, अंबाला शहर।