{"_id":"623a2c2f8c7a424bb34c8161","slug":"instructions-to-constitute-sit-on-the-complaint-of-itbp-jawan-ambala-news-knl1025876172","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी जवान की शिकायत पर जांच के लिए गृहमंत्री विज ने दिए एसआईटी गठित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी जवान की शिकायत पर जांच के लिए गृहमंत्री विज ने दिए एसआईटी गठित करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने मंगलवार अपने निवास स्थान शास्त्री कॉलोनी में फरियादियों की समस्याओं को सुना। करनाल निवासी आईटीबीपी जवान कृष्ण कुमार ने आत्महत्या मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग रखी। जिस पर मंत्री विज ने एसपी को एसआईटी गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पानीपत से आए अनूप सिंह एवं अन्य ने जमीनी धोखाधड़ी मामले की शिकायत की। मंत्री विज ने मामले की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच से कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा यमुनानगर निवासी बबिता ने चोरी के मामले में कार्रवाई करने के बारे और नारनौल निवासी नरेंद्र कुमार ने लाखों की धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई करने बारे और करनाल निवासी दिनेश कुमार ने झूठा मामला दर्ज होने के बारे व हिसार निवासी प्रवेश द्वारा जमीनी धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई करने के बारे में कार्रवाई की मांग की। सभी शिकायतों को सुनने के बाद मंत्री विज ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर मंगलवार उनके आवास पर मच्छौंडा से दर्जनों लोगों ने भाजपा का दामन थामा। मंत्री विज ने सभी का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी का पटका पहनाया और जनहित में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। मच्छौंडा से आए लोगों ने क्षेत्र में राजकीय स्कूल को 8वीं से 12वीं तक अपग्रेड करने की मांग को उठाया जिस पर मंत्री विज ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।