फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Instead of uniting, Congress is running a program of breaking hands: Abhay Singh Chautala

जोड़ने के बजाए हाथ से हाथ तोड़ो कार्यक्रम चला रही कांग्रेस : अभय सिंह चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Instead of uniting, Congress is running a program of breaking hands: Abhay Singh Chautala
अंबाला। इनेलो मुख्य महासचिव चौधरी अभय सिंह चौटाला व इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती शनिवार को ताऊ देवी लाल के 110वें जन्मदिवस पर 25 सितंबर को कैथल में होने वाली सम्मान दिवस रैली के लिए कार्यकर्ताओं और लोगों को आमंत्रित करने के लिए बीपीएस प्लेनेटोरियम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी की सच्चाई लोगों के सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि तब इनेलो ने परिवर्तन यात्रा शुरू की तो कांग्रेसी नेता सड़कों पर आने के लिए मजबूर हो गए। उन्होंने परिवर्तन यात्रा के दौरान ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ कार्यक्रम शुरू कर दिए। ये कार्यक्रम ‘हाथ से हाथ जोड़ो की बजाए हाथ से हाथ तोड़ो’ बन गया। हालात ऐसे हो गए हैं कि इनके पर्यवेक्षक संगठन बनाने के लिए जहां भी गए वहां कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ नारे लगाने और प्रदर्शन करने लगे। एक दूसरे के साथ हाथापाई तक की नौबत आ गई । आज पूरा प्रदेश इनकी हकीकत जान चुका है। इस दौरान जिला अध्यक्ष शीशपाल जंधेड़ी, प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल का जन्मदिन है। जिसे सम्मान दिवस के रूप में आयोजित किया जा रहा हैं। अंबाला में इसी संबंध में लोगों को निमंत्रण देने आया हूं। कैथल और अंबाला की सीमाएं आपस में मिलती हैं, उम्मीद है कि सम्मान दिवस रैली पर भी अधिक संख्या में समर्थक आएंगे। इस बार अंबाला से भी संदेश जा रहा है कि अंबाला की भी चार सीटें इनेलो के खाते में जाएंगी। अभय सिंह चौटाला बोले कि जब में नूंह जा रहा था तो जाने से पहले मुझे काफी चिंता थी। वहां माहौल खराब करने की कोशिश की गई लेकिन लोगों ने भाईचारे को और भी मजबूत किया है। मैं जब नूंह गया तो पहले तो कार्यक्रम रद करने की बात चल रही थी मगर वहां के कार्यकर्ताओं ने कहा आप आएं। जब गया तो देखा कि कार्यक्रम स्थल पर हजाराें की भीड़ थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed