फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Inspire Standard Award Scheme: Only four districts in the state could achieve the target

इंस्पायर मानक अवॉर्ड योजना : प्रदेश में चार जिले ही हासिल कर पाए लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Inspire Standard Award Scheme: Only four districts in the state could achieve the target
अंबाला सिटी। इंस्पायर मानक अवॉर्ड योजना में अक्तूबर माह के अंत तक आवेदन लिए गए। सबसे ज्यादा आवेदन करवाने में प्रदेश में से चार जिले सबसे आगे रहे। इनमें फतेहाबाद, सिरसा, महेंद्रगढ़ और कुरुक्षेत्र ने विभाग की ओर से दिए गए लक्ष्य को हासिल कर लिया, जबकि बाकी जिले आवेदन करवाने के लक्ष्य से पीछे रह गए। वहीं, अब विभाग की ओर से विद्यार्थियों के दिए गए विचार को चयनित किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों का विचार यानि आइडिया चयनित होगा, उनके खाते में मॉडल बनाने के लिए दस हजार रुपये की राशि डाली जाएगी। इसके बाद विद्यार्थी दिए गए विचार का मॉडल प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन



यह है इंस्पायर अवार्ड योजना

विचार चयनित होने पर मॉडल का रूप देने के लिए विद्यार्थी को जिला स्तर पर 10 हजार रुपये मिलेंगे। इसके बाद विचार राज्य व राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया जाता है। देशभर के स्कूलों से तैयार होने वाले मॉडल में से टॉप-60 में आने वाले मॉडल को चयनित किया जाएगा। विद्यार्थी को राष्ट्रपति से मिलने का मौका मिलेगा और प्रमाण-पत्र भी मिलेगा। विद्यार्थी के इन आइडिया को सरकार पेंटेंट करवाती है। इस योजना का उद्देश्य से नए-नए आइडिया लेकर उन पर कार्य करना है। इस बार कक्षा 6वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों से आवेदन लिए गए हैं। पहले कक्षा 6वीं से 10वीं तक ही आवेदन लिए जाते थे।
विज्ञापन


इन जिलों से आए इतने आवेदन
जिला नामांकन लक्ष्य प्रतिशत में
फतेहाबाद 1279 111.2
सिरसा 1875 110.3
महेंद्रगढ़ 1540 106.2
कुरुक्षेत्र 1598 99.9
फरीदाबाद 1103 95.9
चरखी-दादरी 843 93.7
झज्जर 1398 93.2
कैथल 1233 85
पंचकूला 632 84.3
रोहतक 1133 83.9
हिसार 1443 82.4
रेवाड़ी 1084 80.3
जींद 1191 79.4
गुरुग्राम 1261 78.8
अंबाला 1139 75.9
पानीपत 991 70.8
करनाल 1303 70.4
सोनीपत 1410 68.8
पलवल 1083 61.9
भिवानी 924 61.6
नूंह 1492 56.3
यमुनानगर 703 40.2
कुल 26658 79.2

इंस्पायर योजना के तहत अभी विद्यार्थियों के आइडिया लिए गए हैं। जिन विद्यार्थियों के आइडिया का चयन होगा, उनके बैंक खाते में माॅडल बनाने के लिए 10 हजार रुपये की राशि डाली जाएगी। इसके बाद वह अपना माॅडल प्रदर्शित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विवेक मिश्रा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed