{"_id":"69fe564b23eb398b880a629e","slug":"inspection-of-the-counting-centre-checking-the-arrangement-of-machines-in-the-strong-room-ambala-news-c-36-1-amb1001-162902-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मतगणना केंद्र का निरीक्षण, स्ट्रांग रूम में मशीनों की व्यवस्था जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मतगणना केंद्र का निरीक्षण, स्ट्रांग रूम में मशीनों की व्यवस्था जांची
Sat, 09 May 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 09 May 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल स्थित मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम मशीनों के रखरखाव और सुरक्षा प्रबंधों की व्यवस्था जांची और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मतगणना प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने रैक व्यवस्था को लेकर रिटर्निंग अधिकारी को हिदायत दी कि मशीनों का अंकन इस तरह हो कि किसी भी बूथ की मशीन ढूंढने में समय न लगे। हर रैक पर वार्ड और बूथ नंबर आगे व पीछे दोनों तरफ स्पष्ट अंकित हों। स्ट्रांग रूम के बाहर पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों की चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित होगी। मेयर पद और पार्षद पद की मशीनों के लिए एक जैसी सुव्यवस्थित प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए गए। मौके पर ही ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए मतगणना स्टाफ का रैंडमाइजेशन किया गया और इसकी पूरी वीडियोग्राफी भी हुई। रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने उपायुक्त को अवगत कराया कि राज्य चुनाव आयोग के सभी मापदंडों का पालन किया जा रहा है। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए तकनीकी और सुरक्षा स्तर पर सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवाद